तेहरान। ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने बुधवार को कहा कि वाशिंगटनद्वारा ईरान की 10-सूत्रीय शांति योजना को स्वीकार करने के बाद ईरान ने अमेरिका के साथ युद्ध में अपनी जीत की घोषणा की है।
ईरानी राज्य प्रसारक आईआरआईबी ने परिषद के हवाले से कहा, "ईरान ने एक महान विजय प्राप्त की है और अमेरिका को 10-सूत्रीय योजना स्वीकार करने के लिए मजबूर कर दिया है।"
इससे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की थी कि वह ईरान के साथ दो सप्ताह के द्विपक्षीय युद्धविराम के लिए सहमत हो गए हैं। अमेरिकी नेता ने उल्लेख किया कि ईरान भी होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की सुरक्षा की गारंटी देने पर सहमत हो गया है जबकि अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण ईरान के पास छोड़ने पर भी सहमत हो गया है।
बयान में आगे कहा गया है, "अमेरिका ईरान के विरुद्ध अनाक्रमण के सिद्धांत को मान्यता देता है, होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान के निरंतर नियंत्रण, ईरान के निरंतर यूरेनियम संवर्धन, सभी प्राथमिक और माध्यमिक प्रतिबंधों को हटाने, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और आईएईए बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सभी प्रस्तावों की समाप्ति को स्वीकार करता है तथा ईरान को क्षतिपूर्ति के भुगतान के साथ-साथ पश्चिम एशिया से अमेरिकी सैनिकों की वापसी और सभी मोर्चों पर युद्ध की समाप्ति के लिए सहमत है।"