Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे, कल सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण
0 बिहार में पहली बार भाजपा के मुख्यमंत्री बनेंगे
पटना। सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री होंगे। उन्हें पहले बीजेपी फिर एनडीए विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। इसके बाद सम्राट चौधरी ने लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल सैयद अता हसनैन से मुलाकात की। राज्यपाल से मिलकर वे सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। सूत्रों के मुताबिक श्री चौधरी बुधवार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। 

इस्तीफे के बाद उन्होंने कहा कि मैंने नीतीश जी से राजनीति सीखी है। उनके साथ मैंने काम किया है। उनके समृद्ध बिहार को और आगे ले जाना है। विधानसभा के सेंट्रल हॉल में एनडीए की बैठक में नीतीश सम्राट के प्रस्तावक बने। नीतीश ने उन्हें माला पहनाई। विधायकों से ताली बजवाई। सम्राट ने भी पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।
कल 15 अप्रैल को लोकभवन में शपथग्रहण समारोह होगा। इसके साथ ही बिहार में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री होगा।
आज नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा दे दिया। वे सम्राट चौधरी और विजय चौधरी के साथ एक ही गाड़ी से राजभवन पहुंचे और राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा। इस्तीफे के बाद उन्होंने एक्स पर लिखा- ‘अब नई सरकार यहां का काम देखेगी। नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग रहेगा। आगे भी बहुत अच्छा काम होगा, बिहार बहुत आगे बढ़ेगा।

नई सरकार के अपडेट्स
0 सुबह 9 बजेः नीतीश कुमार से मिलने जदयू के टॉप लीडर्स संजय झा, ललन सिंह, विजय चौधरी सीएम आवास पहुंचे।
0 सुबह 11 बजेः नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक हुई। कैबिनेट में सीएम के धन्यवाद प्रस्ताव पर मुहर लगी।
0 दोपहर करीब 2.30 बजेः नीतीश कुमार के इस्तीफे से पहले नितिन नवीन समेत बीजेपी के तमाम बड़े नेता सीएम हाउस पहुंचे।
0 दोपहर 3.15 बजेः सीएम नीतीश लोकभवन पहुंचे और राज्यपाल सैयद अता हसनैन को अपना इस्तीफा सौंपा।
0 3ः24 बजेः नीतीश ने पोस्ट किया- मैंने इस्तीफा दे दिया है। अब नई सरकार बिहार का काम देखेगी। मेरा मार्गदर्शन रहेगा।
0 3ः30 बजेः नीतीश के इस्तीफे के बाद सम्राट चौधरी, शिवराज सिंह दफ्तर पहुंचे और बीजेपी विधायक दल की बैठक में शामिल हुए।
0 शाम 4 बजेः बैठक में सम्राट को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया।