Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0  चौधरी ने कहा- लालू जी का अत्याचार नहीं होता, तो मैं सीएम नहीं होता
पटना। सम्राट सरकार ने फ्लोर टेस्ट ध्वनिमत से पास कर लिया है। स्पीकर प्रेम कुमार ने नई सरकार को बधाई दी। विधानसभा में बहुमत साबित करने के बाद सीएम सम्राट चौधरी लोक भवन पहुंचे और राज्यपाल सैयद अता हसनैन से मुलाकात की।

इससे पहले बहुमत प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सीएम सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि‘सत्ता किसी की बपौती नहीं होती है। कोई किसी की पाठशाला से नहीं आता है। मैं तो कहता हूं अगर लालू जी का मुझपर अत्याचार नहीं होता तो आज मैं सीएम नहीं होता। नीतीश कुमार की इच्छा थी कि सम्राट चौधरी बिहार का सीएम हो, इससे इनकार नहीं करता हूं। बिहार में 20 सालों से एनडीए की सरकार है। एनडीए की सरकार ने किसानों, महिलाओं की चिंता की, और सबसे अधिक सुशासन स्थापित करने का काम किया गया। हमारे नेता नीतीश कुमार चाहते हैं कि बिहार समृद्ध बने।

भाजपा ने नीतीश कुमार को खत्म कियाः तेजस्वी
विश्वास मत पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बीजेपी और सम्राट चौधरी पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा, ‘भाजपा ने नीतीश कुमार को फिनिश कर दिया। चुनाव में इन लोगों ने नारा लगाया था- ‘2025 से 30 फिर से नीतीश’। इन लोगों ने नीतीश कुमार को ही 25 से 30 में खत्म कर दिया।’ किसी भी सरकार को विकास कार्यों के लिए स्टेबिलिटी चाहिए होती है। यहां 5 साल में 5 सरकार बनी, ये सरकार भी रहेगी या फिर नहीं आएगी। 5 साल में इन लोगों ने 5 सरकार बनाई है। आखिर ऐसी नौबत बार-बार क्यों आती है।’