Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

कोलकाता। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आज कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि इस बार हम असम में सेंचुरी और बंगाल में डबल सेंचुरी बनाएंगे। मैं भरोसे से कह सकता हूं कि बंगाल में पहले चरण में ही भाजपा 110 सीटें जीत चुकी है। 

उन्होंने कहा कि बांग्लादेश से आने वालों के कारण अगले दो दशकों में असम और बंगाल में हिंदू अपना बहुमत का दर्जा खो देंगे। टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा कि पार्टी को पहले फेज की 152 सीटों में से 125 से 135 सीटें मिलेंगी। ममता बनर्जी के नेतृत्व में सरकार बनेगी। सीएम सरमा ने विश्वास जताया कि असम की 126 में से 100 सीटें भाजपा जीतेगी। वहीं पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा 200 से अधिक सीटें हासिल करेगी।

श्री सरमा ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान के बाद पार्टी ने 110 से अधिक सीटें सुनिश्चित कर ली हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा के पक्ष में "सुनामी" है और जनता का रुख पहले कभी न देखे गए स्तर पर भाजपा के समर्थन में बदला है। सीएम सरमा ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए वहां से "सिंडिकेट राज" खत्म करने का दावा किया है।

शाह ने हावड़ा में रोड शो किया
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के हावड़ा में रोड शो किया। इधर, चुनाव आयोग ने लापरवाही बरतने और निष्पक्षता नहीं रखने पर पांच अफसरों को सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंड अधिकारियों में एएसपी और एसडीपीओ भी शामिल हैं।