Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल (10वीं) एवं हायर सेकण्डरी (12वीं) मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के परीक्षा परिणाम 29 अप्रैल को दोपहर 02.30 बजे मंत्रालय, महानदी भवन, अटल नगर, रायपुर के कक्ष क्रमांक एस-2-12 में  स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव द्वारा घोषित किया जाएगा। मण्डल द्वारा परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु विभिन्न अधिकृत वेबसाइटों के माध्यम से ऑनलाइन परीक्षा परिणाम देखने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। 

माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारियों ने बताया कि परीक्षार्थी अपना अनुक्रमांक (रोल नंबर) दर्ज कर निम्नलिखित वेबसाइटों- https://cg.results.nic.in, https://cgbse.nic.in, https://results.cg.nic.in, https://results.digilocker.gov.in, https://timesofindia.indiatimes.com, www.tv9hindi.com, https://education.indianexpress.com, www.jagranjosh.com एवं www.ndtv.in पर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।

परीक्षा में 5 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस साल दोनों बोर्ड परीक्षाओं में 5 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए हैं। श्री यादव ने कहा कि यह सिर्फ अंकों की घोषणा नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों व शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का प्रतिफल है। इस पर सभी विद्यार्थियों को धैर्य बनाए रखने, परिणाम को सकारात्मक दृष्टिकोण से स्वीकार करने और भविष्य की दिशा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की शुभकामनाएं। बोर्ड द्वारा परिणाम जारी होते ही विद्यार्थी वेबसाइट से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।