Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 जडेजा की बहन राजकोट से हारी
अहमदाबाद। गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव में बीजेपी ने शानदार जीत हासिल की है। राज्य के 15 नगर निगमों, 84 नगरपालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों के चुनाव की काउंटिंग सुबह 8 बजे से जारी है। इनमें 9992 सीटें हैं। भाजपा ने अब तक 6161 सीटें जीत ली हैं। पीएम मोदी ने भाजपा की जीत के बाद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

कांग्रेस को 1315 और अन्य को 592 सीटें मिली हैं। इस चुनाव में भाजपा का स्ट्राइक रेट 76% है। आम आदमी पार्टी (आप) ने दावा किया है कि उसे 380 सीटों पर जीत मिली है।असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के 3 उम्मीदवारों को जीत मिली है। क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की बहन नयनाबा जडेजा राजकोट से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव हार गई हैं।

अहमदाबाद में पुलिस-भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प 
अहमदाबाद एलडीएस कॉलेज के काउंटिंग सेंटर के पास पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं की झड़प हुई। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को थप्पड़ भी मारा।  

भाजपा का सभी 15 नगर निगमों पर कब्जा
भाजपा ने राज्य के सभी 15 नगर निगमों में जीत दर्ज की। राजकोट, जामनगर, अहमदाबाद, भावनगर, सूरत और मोरबी में फिर कब्जा किया है। वहीं, 9 नए नगर निगमों - आणंद, गांधीधाम, मेहसाणा, मोरबी, नाडियाड, नवसारी, पोरबंदर-छाया, सुरेंद्रनगर-वधवाण और वापी में हुए पहले चुनाव में जीत दर्ज की है।