0 छग माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड के नतीजे घोषित किए
0 10वीं में 77.15 फीसदी और 12वीं में 83.04 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण
0 10वीं में लड़कियों ने मारी बाजी, टॉप 10 में 8 लड़कियां
0 10वीं में उत्तीर्ण बालिकाओं का प्रतिशत 81.03 व बालकों का प्रतिशत 72.27
0 12वीं में उत्तीर्ण बालिकाओं का प्रतिशत 86.04 तथा बालकों का प्रतिशत 78.86
रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डन ने बुधवार को दोपहर 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा-2026 के नतीजे जारी कर दिए। इस बार 10वीं बोर्ड में 77.15 फीसदी और 12वीं बोर्ड में 83.04 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। 10वीं में इस बार लड़कियों ने बाजी मारी। 10वीं की मेरिट लिस्ट 42 विद्यार्थियों ने स्थान बनाया। महासमुंद जिले के एकलव्य इंग्लिश स्कूल अर्जुंदा की संध्या नायक 99 प्रतिशत के साथ टॉपर व एकलव्य इंग्लिश स्कूल बलोदा की परीरानी प्रधान भी 99 फीसदी प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहीं। तीसरे नंबर पर मुंगेली के अंशुल शर्मा रहीं, इन्होंने भी 99% लाया है। वहीं 12वीं बोर्ड में सरस्वती शिशु मंदिर पलारी (बलौदाबाजार) के जिज्ञासु वर्मा 98.60 प्रतिशत अंकों के साथ टॉपर रहे, जबकि 98.20 फीसदी अंकों के साथ बेमेतरा की छात्रा ओमनी वर्मा दूसरे स्थान पर रहीं। तीसरे स्थान पर रायगढ़ जिले के गवर्नमेंट बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल छाल के छात्र कृष महंत रहे, जिन्होंने 97.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। 12वीं बोर्ड में 43 विद्यार्थियों ने प्रावीण्य सूची में स्थान बनाया।
नवा रायपुर स्थित महानदी मंत्रालय में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे की घोषणा की। इस मौके पर डिप्टी सीएम अरुण साव और वन मंत्री केदार कश्यप भी मौजूद रहे।
इस दौरान बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे की जानकारी देते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री श्री यादव ने बताया कि हाईस्कूल सर्टिफिनेट (10वीं बोर्ड) मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 में कुल 3,21,677 परीक्षार्थी पंजीकृत हुये। इनमें से 3.16730 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुये, जिनमें में 140402 बालक तथा 176328 बालिकायें सम्मिलित हुई, जिनमें से 314953 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। घोषित परीक्षा परिणाम में से उनीर्ण परीक्षार्थियों की कुल संख्या 243016 है अर्थात कुल 77.15 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। उत्तीर्ण बालिकाओं का प्रतिशत 81.03 तथा बालकों का प्रतिशन 72.27 है। घोषित परिणाम में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 140108 (44.48 प्रतिशत) है, द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 96721 (30.71 प्रतिशत) है तथा तृतीय श्रेणी में उतीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 6187 (1.96 प्रतिशत) है। एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 19347 है। कुल 161 परीक्षार्थियों के परिणाम विभिन्न कारणों से रोके गये हैं, जिनमें 15 परीक्षार्थियों के परिणाम नकल प्रकरण के कारण रोके गये हैं, 143 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम जांच की श्रेणी में रोका गया है तथा 1616 परीक्षार्थी का पात्रता के अभाव में परीक्षा आवेदन निरस्त किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 03 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम बाद में घोषित किये जाएंगे।
वर्ष 2025 हाईस्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा में कुल 323094 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुये थे, जिनमें से 145141 बालक तथा 177953 बालिकायें सम्मिलित हुई थीं। सम्मिलित परीक्षार्थियों के उत्तीर्ण का प्रतिशत 76.53% था। इस प्रकार गतवर्ष से इस वर्ष परीक्षा परिणाम में लगभग 0.62 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
हायर सेकण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट (12वीं बोर्ड) मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 में कुल 246166 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए। इनमें से 244453 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें से 102259 बालक तथा 142194 बालिकाएं सम्मिलित हुई, जिनमें से 243898 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। घोषित परीक्षा परिणाम में से उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की कुल संख्या 202549 है अर्थात् कुल 83.04 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। उत्तीर्ण बालिकाओं का प्रतिशत 86.04 तथा बालकों का प्रतिशत 78.86 है। घोषित परिणाम में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 127334 (52.2 प्रतिशत) है, द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 72402 (29.68 प्रतिशत) है तथा तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 2806 (1.15 प्रतिशत) है। 07 परीक्षार्थी पास श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 23866 है। कुल 63 परीक्षार्थियों के परिणाम विभिन्न कारणों से रोके गये, जिसमें 05 परीक्षार्थियों के परिणाम नकल प्रकरण के कारण, 56 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम जांच की श्रेणी में रोके गए हैं तथा 492 परीक्षार्थी पात्रता के अभाव में परीक्षा आवेदन निरस्त किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 02 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम बाद में घोषित किए जाएंगे।
वर्ष 2025 हायर सेकण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा में कुल 2.38,626 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुये थे, जिनमें से 101184 बालक तथा 137442 बालिकायें मम्मिलित हुई थीं। सम्मिलित परीक्षार्थियों के उत्तीर्ण का प्रतिशत 81.87% था। इस प्रकार गतवर्ष में इस वर्ष परीक्षा परिणाम में लगभग 1.17 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
इस वर्ष हाईस्कूल परीक्षा में 2,510 एवं हायर सेकण्डरी में 2,395 परीक्षा केन्द्र तथा 34 समन्वय केन्द्र बनाये गए थे।
इंजीनियर बनना चाहते हैं जिज्ञासु
टॉपर जिज्ञासु वर्मा ने बताया कि आगे इंजीनियर बनना चाहते हैं। उनके पिता किराना दुकान चलाते हैं। 8वीं रैंक लाने वाली हिमशिखा गुप्ता ने कहा कि स्कूल के अलावा यूट्यूब और चैट जीपीटी से पढ़ाई की है।
10वीं की टॉप-10 सूची
रैंक नाम अंक प्रतिशत जिला
1. संध्या नायक 594 99 महासमुंद
1. परीरानी प्रधान 594 99 महासमुंद
1. अंशुल शर्मा 594 99 मुंगेली
2. रिया केशरवानी 593 98.83 कबीरधाम
2. रानू साहू 593 98.83 महासमुंद
2. रेणुका प्रधान 593 98.83 महासमुंद
2. दीपांशु बौद्ध 593 98.83 रायपुर
2. नंदिता देवांगन 593 98.83 मुंगेली
3. कल्पना यादव 592 98.67 रायपुर
4. साहिल बरेठ 591 98.50 दुर्ग
4. आदित्य बसु 591 98.50 रायपुर
5. विशाल यादव 590 98.33 रायपुर
5. गिरिजा प्रधान 590 98.33 रायगढ़
6. आरूषी सिन्हा 589 98.17 जशपुर
6. अंशिका कश्यप 589 98.17 कोरिया
7. चाहत चौधरी 588 98 महासमुंद
7. कोमल पटेल 588 98 रायपुर
7. लीना साहू 588 98 बिलासपुर
7. मौसमी पटेल 588 98 बिलासपुर
7. नैतिक गौतम 588 98 जांजगीर-चांपा
7. आलिया परवीन 588 98 कोरिया
8. तनुजा वर्मा 587 97.83 दुर्ग
8. नोबेल साहू 587 97.83 गरियाबंद
8. तीशा साहू 587 97.83 महासमुंद
8. विभा पैंकरा 587 97.83 बिलासपुर
8. हेमा 587 97.83 मुंगेली
8. अहसान अली 587 97.83 रायगढ़
8. ईशा दुर्गसी 587 97.83 कांकेर
9. शौर्य गहिने 586 97.67 दुर्ग
9. दिव्यांश साहू 586 97.67 रायपुर
9. तोषण साहू 586 97.67 रायपुर
9. हिमांशु कश्यप 586 97.67 रायपुर
9. माही कश्यप 586 97.67 बिलासपुर
9. लोकेश राठौर 586 97.67 जांजगीर-चांपा
10. तुलसी साहू 585 97.50 दुर्ग
10. भारती चंद्रा 585 97.50 महासमुंद
10. लता चौधरी 585 97.50 महासमुंद
10. सौम्य साहू 585 97.50 रायपुर
10. भारती 585 97.50 रायपुर
10. नैंसी ठाकुर 585 97.50 बिलासपुर
10. हेमंत पटेल 585 97.50 सारंगढ़
10. भूपेश यादव 585 97.50 जशपुर
----------------------------------------------------------------------
12वीं की टॉप-10 सूची
रैंक नाम अंक प्रतिशत जिला
1. जिज्ञासु वर्मा 493 98.60 बलौदाबाजार
2. ओमनी वर्मा 491 98.20 बेमेतरा
3. कृष महंत 489 97.80 रायगढ़
4. रिया साहू 488 97.60 दुर्ग
4. शहनाज परवीन 488 97.60 महासमुंद
4. ताहिरा खान 488 97.60 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
5. कुसुमलता बीपरे 487 97.40 धमतरी
5. हेमलता साहू 487 97.40 रायपुर
5. ओंकार कैवर्त 487 97.40 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
5. आशा यादव 487 97.40 जशपुर
6. लोकनाथ मेहर 486 97.20 रायगढ़
6. करीना सिंह 486 97.20 जशपुर
7. महक सचदेव 485 97 गरियाबंद
7. गीतिका प्रधान 485 97 महासमुंद
7. भूमिका परतोती 485 97 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
8. तनीषा साहू 484 96.80 गरियाबंद
8. हिमशिखा गुप्ता 484 96.80 रायपुर
8. चैतुराम साहू 484 96.80 मुंगेली
8. शीतल साहू 484 96.80 रायगढ़
8. आर्या पैंकरा 484 96.80 जशपुर
9. नीतेश कुमार 483 96.60 बलौदाबाजार
9. लक्ष्मी 483 96.60 बेमेतरा
9. पौर्वी देवांगन 483 96.60 महासमुंद
9. दिव्या अग्रवाल 483 96.60 महासमुंद
9. काजल साहू 483 96.60 रायपुर
9. आफिया खातून 483 96.60 रायपुर
9. रूबी पटेल 483 96.60 रायपुर
9. वैभव रत्नाकर 483 96.60 खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
9. बबीता पटेल 483 96.60 रायगढ़
9. लिशिका वर्मा 483 96.60 रायगढ़
9. शिवम दुबे 483 96.60 सारंगढ़-बिलईगढ़
10. अंशु गुप्ता 482 96.40 दुर्ग
10. विद्यारानी साहू 482 96.40 गरियाबंद
10. प्रेमिन सोनकर 482 96.40 गरियाबंद
10. युक्तामुखी साहू 482 96.40 रायपुर
10. मानसी टंडन 482 96.40 रायपुर
10. सिफत परवीन 482 96.40 रायपुर
10. खुशबू देवांगन 482 96.40 जांजगीर-चांपा
10. अंजली झा 482 96.40 रायगढ़
10. दुनिशा साहू 482 96.40 सक्ती
10. महेश्वरी सिंह 482 96.40 कांकेर
10. अर्पणा बिस्वास 482 96.40 कांकेर
10. यश खोबरागड़े 482 96.40 कांकेर