Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 केरल में कांग्रेस तो तमिलनाडु में डीएमके के लिए खुशखबरी
कोलकाता/चेन्नई/गुवाहाटी/तिरुअनंतपुरम। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी में बुधवार को अंतिम चरण के मतदान के साथ ही पांचों राज्यों में मतदान प्रक्रिया पूरी हो गई। इन पांचों राज्यों में हुए चुनावों के नतीजे 4 मई को आएंगे। उससे पहले सबकी नजरें आज एग्जिट पोल के अनुमान पर टिकी हुई है। पांच राज्यों में हुए मतदान के बाद एग्जिट पोल्स में जो अनुमान अभी तक दिख रहे हैं उसके मुताबिक असम में भाजपा सरकार एक बार फिर से बड़े बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। जबकि केरल में दस साल बाद कांग्रेस गठबंधन की वापसी होती दिख रही है। वहीं पश्चिम बंगाल में 7 एग्जिट पोल में से 5 में भाजपा सरकार बनाने का अनुमान लगाया है। वहीं तमिलनाडु में डीएमके फिर से सत्ता में काबिज होने का अनुमान है। 

मंत्री का दावाः असम में फिर से बीजेपी की सरकार बनेगी
असम के मंत्री और डिब्रूगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार प्रशांत फुकन ने एग्जिट पोल पर कहा कि यह असम के लिए बहुत अच्छा दिख रहा है। क्योंकि सभी एग्जिट पोल के मुताबिक असम में भाजपा की सरकार बन रही है। असम में हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी।

अधीर रंजन चौधरी का दावाः बीजेपी के पास ज्यादा वोट जाएगा
बहरामपुर से कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि सत्ता विरोधी लहर सारी विपक्षी पार्टियों के बीच बंट गई। इसमें टीएमसी कहां किस तरह आएगी यह इतना जल्दी बताना मुश्किल है, लेकिन यह बिल्कुल साफ है कि टीएमसी के खिलाफ बहुत ज्यादा मतदान हुआ है। लेकिन यह वोट सभी विपक्षी पार्टियों में बंट गए हैं, कहीं बीजेपी, कहीं कांग्रेस, कहीं सीपीआईएम, कहीं हुमायूं कबीर की पार्टी, कहीं आईएएफ। लेकिन विपक्ष में भी बीजेपी के पास ज्यादा वोट जाएगा, यह मेरा मानना है।

तमिलनाडु में डीएमके लगातार दूसरी बार
मैट्रिज ने एग्जिट पोल में डीएमके की वापसी के संकेत दिए हैं। डीएमके के लिए 148 से 168 सीटों का अनुमान है, जबकि एनडीए को 61-81 सीटें मिल सकती है, टीवीके 18-26 के बीच में रह सकती है।

पुडुचेरी में एनडीए को 16-20 सीटें मिलने का अनुमान
पुडुचेरी में एनडीए को 16-20 सीटें मिल सकती है। एक्सिस माय इंडिया ने एग्जिट पोल में कांग्रेस को 6-8 सीटें देने की भविष्यवाणी की है। अन्य के खाते में 3 सीटें जा सकती हैं।

अधिकतर एग्जिट पोल्स में असम में बीजेपी की हैट्रिक

P Mark - 82-94 30-40 1-5
MARTIZE 85-95 25 -32 6-12
Axis MY INDIA 88-100 24-36 00-03
Poll Diary 86-101 15-26 0
Peoples Pulse 68-72 22-26 5

 

पश्चिम बंगाल में बीजेपी को कई एजेंसियों ने दिया बहुमत

  बीजेपी TMC अन्य
PRAJA POLL 178-208 85-110 00-05
POLL DIARY 142-171 99-127 05-09
Chankya Strat. 150-160 130-140 06-10
MATRIZE 146-161 125-140​ 06-10