Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 30 अप्रैल को आयोजित किया गया है। इस सत्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण) को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस होने की संभावना है। इस दौरान राज्य सरकार विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने की तैयारी में है।
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि विशेष सत्र में विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने “आधी आबादी के संवैधानिक अधिकार छीनने का काम किया” और कांग्रेस शुरू से ही महिला आरक्षण का विरोध करती रही है।

सीएम ने की थी विशेष सत्र बुलाने की घोषणा
इससे पहले 20 अप्रैल को महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में आयोजित ‘जन आक्रोश पदयात्रा’ के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा था कि उनकी सरकार इस मुद्दे पर विशेष सत्र बुलाएगी। उन्होंने यह भी कहा था कि सत्र के दौरान विपक्ष के रुख की निंदा करने वाला प्रस्ताव पारित किया जाएगा।