Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

द रेडिएंट वे स्कूल के आईएससी 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम उत्कृष्ट रहा
0 49 विद्यार्थियों में से 12 बच्चों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए
रायपुर। इंडियन सर्टिफिकेट आफ सेकेंडरी एजुकेशन (आईएससी) 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम के अनुसार द रेडिएंट वे स्कूल रायपुर के विद्यार्थियों ने अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए सफलता का भव्य परचम फहराऐ। सभी विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर स्कूल की परंपरा कायम रखी। स्कूल का परिणाम शत् प्रतिशत रहा। कुल 49 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मलित हुए जिसमें 12 बच्चे 90% से अधिक प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं। 18 बच्चे 80% से अधिक प्रतिशत अंक प्राप्त किये है। 17 बच्चे 70% से अधिक प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं।
मैथ्स ग्रुप में:  अवनी श्रीवास्तव ने 96.25%, श्रुति तिवारी ने 94.5% और अथर्व चोपकर ने 91.5% प्रतिशत प्राप्त किये है। बायोलॉजी ग्रुप में सेजल वर्मा ने 92.5%, वैभवी साहू ने 86.75%, आलेख नामदेव ने 83.25% प्रतिशत प्राप्त किये है। कॉमर्स ग्रुप में आर्य मोहता 96.5%. सुनिधि केशरकर 94% जानवी साहू 92.5% प्रतिशत प्राप्त किये हैं। 

विषयवार विशेष उपलब्धि हासिल करने में अंग्रेजी में आर्यन ठाकरे व अवनी श्रीवास्तव 98%, सुनिधी केशरकर व रूकैया ने 97% अंक प्राप्त करने में सफल रहे हैं। इसी तरह गणित में अथर्व चोपकर ने 95%, बायोलॉजी में वैभवी साह ने 89% , फिजिक्स में श्रुति तिवारी ने 95%, केमेस्ट्री में अवनी श्रीवास्तव ने 96%, अकाउंटस् में आर्य मोहता ने 99% , कॉमर्स में ओम द्ववेदी और रूकैया ने 97%, इकोनॉमिक्स में आर्य मोहता ने 92%, सायकोलॉजी में रुकैया ने 96% और फिजिकल एजुकेशन में आर्या मोहता ने 100%, सारंग पांडा और ओजस्विता ने 99%, अवनी श्रीवास्तव, सुनिधी केशरकर, सेजल वर्मा व समृद्धि गुप्ता ने 98%. अंक प्राप्त करने में सफल रहे हैं। 
द रेडियंट वे स्कूल की प्राचार्या भावना दुबे व एजुकेशन सोसायटी के सदस्य मंगल दुबे ने छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि के लिए पालकों, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए विद्यार्थियों की उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

tranding