नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को बंगाल और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को असम के लिए पर्यवेक्षक बनाया।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से मंगलवार को जारी विज्ञप्ति में श्री शाह पश्चिम बंगाल में पार्टी के विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक होंगे। वहीं ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी सह पर्यवेक्षक की भूमिका निभाएंगे।
श्री सिंह ने बताया कि श्री नड्डा ओडिशा में पार्टी के विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक होंगे। वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सह पर्यवेक्षक की भूमिका निभाएंगे।
गौरतलब है कि सोमवार को घोषित हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों के अनुसार भाजपा स्पष्ट बहुमत के साथ बंगाल में पहली बार सरकार बनाने जा रही है। वहीं असम में जीत की हैट्रिक लगाते हुए पार्टी लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी।