0 निषिथ को युवा कल्याण, अग्निमित्रा को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, दिलीप को पंचायती राज विभाग की जिम्मेदारी
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भाजपा की नई सरकार में सोमवार को मंत्रालयों का बंटवारा किया गया। दिलीप घोष को ग्रामीण विकास, पंचायत और पशु संसाधन मंत्री बनाया गया है। वहीं निषिथ प्रमाणिक को उत्तर बंगाल विकास, खेल और युवा कल्याण मंत्रालय सौंपा गया है। अशोक कीर्तनिया को खाद्य मंत्रालय, क्षुदिराम टुडु को पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, अग्निमित्रा पॉल को महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय सौंपा गया है।
4 मई को 293 सीटों के नतीजे आए। भाजपा को 207 सीटें मिलीं। टीएमसी सिर्फ 80 पर सिमट गई। राज्य में कुल 294 विधानसभा सीट हैं, एक सीट फालता पर 21 मई को दोबारा मतदान होगा। रिजल्ट 24 मई को आएगा।