Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 2 भाजपा व 2 सहयोगी दलों के मंत्री बने
0 सभी ने असमिया में शपथ ली
0 समारोह में मोदी-शाह समेत भाजपा शासित राज्यों के सीएम मौजूद रहे

गुवाहाटी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके साथ चार अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली, जिनमें 2 भाजपा व 2 सहयोगी दलों के विधायक शामिल हैं।  

गुवाहाटी के खानपारा स्थित वेटनरी ग्राउंड में विशाल जनसमूह भी शपथ ग्रहण समारोह का साक्षी बना। श्री सरमा को यहां राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने मंगलवार को सुबह 11 बजे पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके अलावा रामेश्वर तेली, अतुल बोरा, चरण बोरो और श्रीमती अजंता नियोग को मंत्रिपद की शपथ दिलाई गई। अतुल बोरा भाजपा के सहयोगी दल असम गणपरिषद से तथा चरण बोरो बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट से हैं।

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा कई अन्य केन्द्रीय मंत्री, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन मौजूद थे। भाजपा और उसके गठबंधन के शासन वालों राज्यों के मुख्यमंत्री तथा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के विभिन्न दलों के नेता भी इस मौके पर मौजूद थे। हिमंता का पूरा परिवार भी कार्यक्रम में मौजूद रहा। 

बता दें कि पार्टी ने विधानसभा चुनाव में 126 सीटों के साथ दो तिहाई से भी अधिक बहुमत हासिल किया है।

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद बोले- आज हमारे लिए बड़ा दिन
केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि लगातार तीसरी बार बीजेपी-एनडीए की सरकार बनने जा रही है। यह हमारे लिए एक बड़ा दिन है। असम की जनता और एनडीए के लिए यह एक ऐतिहासिक दिन है। इस ऐतिहासिक अवसर का गवाह बनने के लिए पूरे राज्य से लोग यहां आए हैं।

त्रिपुरा सीएम बोले- हिमंता असम को विकास की राह पर ले जाएंगे
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा कि असम में भाजपा की सरकार बनने पर हम बहुत खुश हैं। भाजपा-एनडीए ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में चुनाव जीते हैं। हिमंता बिस्वा सरमा असम को विकास की राह पर आगे ले जाएंगे।

असम भाजपा अध्यक्ष बोले- कार्यक्रम में लाखों लोग आए
असम भाजपा के अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने कहा- यह तीसरी बार होगा जब एनडीए सरकार प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में शपथ लेगी। शपथ ग्रहण समारोह के लिए असम के अलग-अलग हिस्सों से लाखों लोग यहां आए हैं। भाजपा की ओर से, हम उन सभी का स्वागत करते हैं।

tranding