0 भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन शपथ में मौजूद रहे
0 केरलम में आज मुख्यमंत्री का ऐलान संभव
पुडुचेरी। एन. रंगासामी 5वीं बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री बने हैं। उप-राज्यपाल कैलाश नाथन ने लोक भवन में उन्हें पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी मौजूद रहे।
रंगासामी के अलावा भाजपा के ए. नमस्सिवायम और एआईएनआरसी नेता मल्लादी कृष्णा राव ने मंत्री पद की शपथ ली। नमस्सिवायम 2021 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। पिछली पुडुचेरी सरकार में वे गृह मंत्री थे।
4 मई को आए पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के परिणामों में रंगासामी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को 30 में से 16 सीटें मिली थी।
एआईएनआरसी को 12 सीटें, सबसे ज्यादा 75% का स्ट्राइक रेट
पुडुचेरी में 30 सीटों पर चुनाव हुए। एआईएनआरसी ने 16 में से 12 सीटें जीतकर 75% का सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट हासिल किया। भाजपा ने 10 में 4 सीटें जीतकर 40% के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। कांग्रेस 16 सीटों पर चुनाव लड़कर सिर्फ 1 सीट जीत सकी और उसका स्ट्राइक रेट मात्र 6% रहा। वहीं डीएमके ने 5 सीटें जीती।