Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 मोदी की अपील पर पेट्रोल-डीजल की बजट का संकल्प लिया गया
0 भाजपा कार्यसमिति की बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव पारित 
रायपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई। इसमें राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में पारित राजनीतिक प्रस्ताव में पीएम नरेंद्र मोदी की अपील पर पेट्रोल-डीजल की बजट का संकल्प लिया गया। साथ ही नक्सलमुक्त भारत के लिए केंद्र और राज्य सरकार के प्रति धन्यवाद आभार व्यक्त किया गया। इसके लिए पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सराहना की गई। वहीं महिला आरक्षण बिल पारित नहीं हो पाने पर कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया गया और निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। 
बैठक में प्रदेश भाजपा कार्यसमिति ने प्रस्ताव पारित कर पेट्रोल-डीजल की बजत और इंधन संरक्षण के अभियान का समर्थन किया। प्रस्ताव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए इंधन बजत के आह्वान का समर्थन किया। इसे राष्ट्रहित के लिए जरूरी कदम बताया। साथ प्रदेशवासियों से भी सार्वजनिक परिवहन के अधिक से अधिक उपयोग करने तथा कार पूलिंग करने की अपील की। बैठक में कहा गया कि ऊर्जा संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप देने की आवश्यकता है। इसके अलावा कार्यसमिति में प.बंगाल, असम व पुडुचेरी में पार्टी की जीत पर पीएम मोदी व केंद्रीय नेतृत्व को बधाई दी। 
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव प्रस्तुत हुआ। चुनावों में जीत पर जनता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। भाजपा का वोट प्रतिशत लगातार बढ़ रहा है। कांग्रेस ने महिला आरक्षण का विरोध किया, उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि पहले बैठकों में कार्यकर्ता अपनी पीड़ा बताते थे, लेकिन अब भाजपा कार्यसमिति में नक्सल उन्मूलन पर चर्चा हो रही है। बस्तर के मड़ई मेलों में फिर से रंगत लौटी है। बस्तर को लेकर विस्तृत असेसमेंट किया गया है। अब बस्तर बदल रहा है।
बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे। 

tranding
tranding