Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

रायपुर। राज्य में बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज रायपुर मंत्रालय में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली।

बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने विभाग के सभी प्रभागों एवं शाखाओं की बारी-बारी से गहन समीक्षा की। इस दौरान अस्पतालों के बुनियादी ढांचे, दवाओं की उपलब्धता, स्वास्थ्य सेवाओं की मॉनिटरिंग व्यवस्था तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति का विस्तार से आकलन किया गया। साथ ही योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आगामी लक्ष्यों के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पतालों में आवश्यक संसाधनों एवं दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि मरीजों को समय पर बेहतर उपचार मिल सके। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही और नियमित मॉनिटरिंग पर विशेष जोर दिया।

बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आमजनों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार निरंतर प्रयासरत है कि सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाएं अधिक सुलभ, प्रभावी और जनहितकारी बनें, जिससे प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हो सकें।