Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 महाराष्ट्र के 4 शहरों में पारा 45 डिग्री पार, राजस्थान का फलोदी सबसे गर्म
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ। मौसम विभाग ने शुक्रवार को बताया कि मानसून केरलम में 26 मई को दस्तक दे सकता है। आमतौर पर मानसून 1 जून के आसपास केरल पहुंचता है, फिर देश के दूसरे हिस्सों को कवर करने के लिए उत्तर की ओर बढ़ता है। पिछले साल मानसून 24 मई को आया था।

2025 में सामान्य से 8% ज्यादा बारिश हुई थी। 30 सितंबर 2025 को मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया था कि पूरे देश में सामान्य से 8 प्रतिशत अधिक बारिश (937.2 मिमी) दर्ज की गई। आईएमडी चीफ मृत्युंजय महापात्रा ने इसे बहुत सफल सीजन बताया था।

हालांकि देश के कई हिस्सों में अभी भी बारिश जारी है। यूपी में बुधवार को आंधी और बारिश ने जमकर तबाही मचाई। राज्य में 111 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा 21 मौतें प्रयागराज और 17 मौतें भदोही में हुईं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी इन मौतों पर दुख जताया।

इस साल मानसून में 6% कम बारिश का अनुमान
निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक, इस साल मानसून की बारिश सामान्य से 6% कम रह सकती है। जून से सितंबर तक मानसून के 4 महीनों में देश में बारिश का सामान्य औसत 868.6 मिलीमीटर है। सामान्य से कम मानसून का मतलब है कि बारिश 90% से 95% के बीच रहेगी। एजेंसी ने 94% बारिश का अनुमान दिया है।

आधे से ज्यादा देश हीटवेव की चपेट में
उधर का देश का आधे से ज्यादा हिस्सा हीटवेव की चपेट में है। महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई शहरों में गुरुवार को तापमान 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया। महाराष्ट्र का अकोला 45.9 डिग्री के साथ देश में सबसे गर्म रहा। जलगांव, वर्धा और अमरावती में भी पारा 45 डिग्री के ऊपर दर्ज हुआ। राजस्थान के फलोदी में तापमान 45.2 डिग्री जैसलमेर और बाड़मेर में 45.1 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। श्रीगंगानगर में 44.8  डिग्री और जोधपुर में 44  डिग्री पारा रहा। जयपुर, बीकानेर और नागौर में दिनभर हीटवेव जैसे हालात रहने के बाद शाम को बारिश हुई। इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली।