0 कहा-बार-बार नीट पेपर कराने में फेल
नई दिल्ली। राहुल गांधी ने रविवार को नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले पर केंद्र सरकार से सवाल किया। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा कि पेपर लीक हुआ, परीक्षा रद्द नहीं हुई, सीबीआई ने जांच बिठाई। बार-बार फेल हो रहे शिक्षा मंत्री को पीएम मोदी बर्खास्त क्यों नहीं कर रहे हैं।
राहुल ने आगे लिखा कि नीट 2026 का पेपर लीक हुआ, परीक्षा रद्द हुई। मंत्री ने फिर इस्तीफा नहीं दिया। सीबीआई फिर जांच कर रही है। मोदी जी देश आपसे सवाल पूछ रहा है- जवाब दो, बार-बार पेपर लीक क्यों हो रहे हैं? बार-बार इस ‘परीक्षा पे चर्चा’ पर आप चुप क्यों हैं?
राहुल ने नीट के साथ सीबीएसई का भी मुद्दा उठाया
राहुल गांधी ने एक्स पोस्ट में लिखा कि सीबीएसई के खराब ओएसएम सिस्टम के कारण 12वीं के कई छात्रों को उम्मीद से कम अंक मिले। इसके कारण कई छात्र कॉलेज में एडमिशन की योग्यता खो बैठे हैं। सीबीएसई ने अब 9वीं क्लास के लाखों छात्रों को 1 जुलाई से नई भाषा सीखने का कहा है। न कोई शिक्षक है, न कोई बुक और 14 साल के बच्चों को काम चलाऊ उपाय के तौर पर 6वीं कक्षा की किताबें थमा दी गई हैं।
9वीं आरोपी मंधारे सीबीआई कस्टडी में भेजी गई
इधर, पेपर लीक मामले में गिरफ्तार 9वीं आरोपी को सीबीआई ने राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। जहां कोर्ट ने बॉटनी टीचर मनीषा मंधारे को 14 दिन की कस्टडी में भेज दिया है। पुणे की बायोलॉजी लेक्चरर मनीषा को दिल्ली में सीबीआई हेडक्वार्टर में पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया था।
मंधारे एनटीए की पेपर सेटिंग कमेटी का हिस्सा रही
एजेंसी का दावा है कि मंधारे एनटीए की पेपर सेटिंग कमेटी का हिस्सा थीं। वह जानती थीं कि एग्जाम में कौन से सवाल आएंगे। उसने एग्जाम से पहले पुणे में स्पेशल कोचिंग क्लास चलाई। वहां छात्रों को बॉटनी और जूलॉजी के सवाल नोट करवाए थे।
जांच में यह भी सामने आया है कि मंधारे ने पुणे से गिरफ्तार ब्यूटीशियन मनीषा वाघमारे के जरिए नीट देने वाले स्टूडेंट्स को अपने कोचिंग में एडमिशन दिलाया था। सीबीआई ने इस मामले में दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे और अहिल्यानगर से अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। टीम ने रविवार को नांदेड़ में एक आरोपी के फ्लैट पर छापा मारा है।