Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 64 साल बाद राज्य में किसी मुख्यमंत्री ने पूरी कैबिनेट के साथ शपथ ली
0 शपथ ग्रहण समारोह में राहुल-प्रियंका भी मौजूद रहे

तिरुवनंतपुरम। कांग्रेस नेता वीडी सतीशन सोमवार को केरलम के 13वें मुख्यमंत्री बने। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने श्री सतीशन के अलावा पूरी कैबिनेट (20 मंत्रियों) को शपथ दिलाई। ऐसा 64 साल के बाद हुआ। इससे पहले राज्य के तीसरे कांग्रेसी मुख्यमंत्री रहे आर. शंकर ने 1962 में पूरी कैबिनेट के साथ शपथ ली थी, लेकिन 1964 में अविश्वास प्रस्ताव के बाद उनकी सरकार गिर गई थी।

कार्यक्रम में राहुल और प्रियंका गांधी के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री पी विजयन, बीजेपी नेता राजीव चंद्रशेखर समेत सभी कांग्रेस शासित राज्यों के सीएम भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीडी सतीशन को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने राज्य के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। श्री सतीशन के साथ अन्य 20 अन्य विधायकों को भी शपथ दिलायी गयी। श्री सतीशन के अलावा जिन नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलायी गयी उनमें पी.के. कुन्हालिकुट्टी, रमेश चेन्निथला, सनी जोसेफ, के. मुरलीधरन, एम. जोसेफ, शिबू बेबी जॉन, सी.पी. जॉन, अनूप जैकब, ए.पी. अनिल कुमार, बिंदू कृष्णा, पी.सी. विष्णुनाथ, एम. लिजू, टी. सिद्दीकी, रोजी एम. जॉन, ओ.जे. जनीश, के.ए. थुलसी, पी.के. बशीर, एन. शम्सुद्दीन, के.एम. शाजी और वी.ई. अब्दुल गफूर शामिल हैं।

कैबिनेट में 14 नए चेहरे
केरलम की कैबिनेट में 14 विधायकों ने पहली बार मंत्री पद की शपथ ली। इसमें सीपी जॉन और एन शमसुद्दीन, केएम शाजी, पीके बशीर और वीई अब्दुल गफूर, पीसी विष्णुनाथ, रोजी एम जॉन, बिंदु कृष्णा, टी. सिद्दीकी, केए थुलसी और ओजे जनीश शामिल हैं। कांग्रेस ने स्पीकर और डिप्टी स्पीकर पद भी अपने पास रखे हैं। तिरुवनचूर राधाकृष्णन को विधानसभा स्पीकर और शनिमोल उस्मान को डिप्टी स्पीकर बनाया गया है।
केरलम विधानसभा में विधायकों का शपथ ग्रहण के बाद 22 मई को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। राज्यपाल का नीतिगत संबोधन 29 मई को निर्धारित है और राज्य का बजट 5 जून तक पेश किए जाने की संभावना है।

सीएम सतीशन की पहली कैबिनेट बैठक में 5 बड़े फैसले
शपथ ग्रहण के बाद सीएम सतीशन ने कैबिनेट की पहली बैठक की। इस दौरान 5 बड़े फैसले किए गए।
0 15 जून से महिलाएं केएसआरटीसी की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।
0 राज्य के बुज़ुर्गों के लिए एक विशेष विभाग बनाने की घोषणा की गई।
0 आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय 3000 रुपए बढ़ाया गया है।
0 2023 में 'नव केरल यात्रा' के दौरान युवा कांग्रेस नेताओं पर हुए हमले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।
0 राज्य की वित्तीय स्थिति और राजकोष पर एक ‘श्वेत पत्र’ जारी किया जाएगा।

tranding
tranding