Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

नई दिल्ली। तेल कंपनियों ने सोमवार 25 मई को पेट्रोल 2.61 प्रति लीटर और डीजल 2.71 प्रति लीटर महंगा कर दिया है। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में अब एक लीटर पेट्रोल की कीमत 102.12 और डीजल की कीमत 95.20 हो गई है। वहीं इस बढ़ोतरी के बाद रायपुर में पेट्रोल की कीमत 107.96 रुपए व डीजल की कीमत 101.17 रुपए हो गई है। 

पेट्रोल इस्तेमाल में उत्तर प्रदेश टॉप पर
देश में सबसे ज्यादा पेट्रोल की खपत उत्तर प्रदेश में होती है। यहां वित्त वर्ष 2025-26 में कुल 5157.8 हजार मीट्रिक टन पेट्रोल की खपत हुई। पेट्रोल की सबसे कम खपत लक्षद्वीप में हुई, यहां 1.1 हजार मीट्रिक टन पेट्रोल का इस्तेमाल हुआ।

अन्य चीजों के दाम भी बढ़ सकते हैं
मालभाड़ा बढ़ेगा: ट्रक और टेम्पो का किराया बढ़ जाएगा, जिससे दूसरे राज्यों से आने वाली सब्जियां, फल और राशन महंगे हो जाएंगे।
खेती की लागत: ट्रैक्टर और पंपिंग सेट चलाने के लिए किसानों को ज्यादा खर्च करना होगा, जिससे अनाज की लागत बढ़ेगी।
बस-ऑटो का किराया: सार्वजनिक परिवहन और स्कूल बसों के किराए में भी इजाफा देखने को मिल सकता है।

तेल कंपनियों को अब भी हर दिन 600 करोड़ का घाटा
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने आज बताया कि इस बढ़ोतरी के बाद सरकारी तेल कंपनियों का घाटा कम हो गया है। अब यह घाटा घटकर करीब 600 करोड़ रुपए प्रति दिन रह गया है। 15 मई से शुरू हुए कीमतों में बदलाव से पहले पेट्रोल, डीजल और घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) बेचने पर कंपनियों को रोजाना लगभग 1,000 करोड़ रुपए का घाटा हो रहा था।

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
शहर         पेट्रोल         डीजल
दिल्ली     102.12       95.20
मुंबई       111.21       97.83
कोलकाता  113.51      99.82
चेन्नई      107.77      99.55
भोपाल      114.65       99.74
रायपुर       107.96      101.17
जयपुर      112.66      97.78
पटना       112.70       99.87
चंडीगढ़     101.53      89.63
लखनऊ     102.05      99.28
देहरादून     100.20      97.10
पेट्रोल-डीजल के दाम रुपए/लीटर