Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पीएम मोदी के 12 साल के कार्यकाल की सराहना की
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री के रूप में पीएम नरेंद्र मोदी का कार्यकाल मंगलवार को 12 साल पूरे हुए। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने उनके नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा पीएम मोदी के 12 साल के कार्यकाल में भारत का आत्मविश्वास लौटा। उन्होंने कहा कि 26 मई 2014 को शुरू हुआ दौर केवल सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि देश के आत्मविश्वास की वापसी और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का ऐतिहासिक पल है। 
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट साझा कर कहा कि सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र तथा अंत्योदय के सिद्धांत से प्रेरित मोदी सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि नीतियां कागजों तक सीमित न रहें, बल्कि प्रत्येक नागरिक के जीवन में बदलाव का माध्यम बनें। उन्होंने प्रधानमंत्री के कार्यकाल को संकल्प से सिद्धि के 12 गौरवशाली वर्ष बताया। श्री नबीन ने कहा कि जहां एक ओर जनधन, डीबीटी और डिजिटल क्रांति से अंतिम छोर पर बैठे गरीब का सशक्तीकरण हुआ, वहीं विकास भई विरासत भी के संकल्प से आधुनिक अवसंरचना के साथ देश के सांस्कृतिक गौरव का पुनरूद्धार हुआ है। उन्होंने कहा कि आज का सुरक्षित और सक्षम भारत आतंकवाद पर कड़े प्रहार और सेना के बढ़ते शौर्य के साथ अफनी संप्रभुता की रक्षा के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने कहा कि सुशासन और राष्ट्र प्रथम की यही 12 वर्षों की यात्रा आज 2047 तक विकसित भारत के महासंकल्प के सबसे मजबूत आधारशिला है। 

tranding