Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 सीएम सुवेंदु अधिकारी की बैठक में भी गई थीं
0 भाजपा सांसद बोले- 20 तृणमूल सांसद संपर्क में
कोलकाता। बंगाल के बारासात से टीएमसी सांसद काकोली घोष ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बख्शी को भेजे लेटर में लिखा कि मानसिक संघर्ष और लंबे चिंतन के बाद यह फैसला लिया है। हालांकि, वह आम कार्यकर्ता की तरह पार्टी से जुड़ी रहेंगी।

काकोली घोष का इस्तीफा उस बैठक के बाद आया, जिसमें वे पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु  अधिकारी की अध्यक्षता में कल्याणी में शामिल हुई थीं। बताया जा रहा है कि टीएमसी ने उन्हें बैठक में जाने से अनौपचारिक रूप से मना किया था। सूत्रों के मुताबिक, काकोली घोष के साथ कुछ और टीएमसी नेता भी बैठक में पहुंचे थे। सुवेंदु अधिकारी ने दावा किया था कि काकोली ने उनसे कहा कि अब आखिरकार मुझे आजादी मिल गई। वहीं भाजपा नेता सौमित्र खान ने दावा किया है कि टीएमसी के करीब 20 सांसद भाजपा के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा चाहे तो अगले कुछ दिनों में टीएमसी पूरी तरह खत्म हो सकती है।

टीएमसी बोली- सौमित्र झूठ फैला रहे
सौमित्र खान के बयान को टीएमसी ने खारिज कर दिया। टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने कहा कि भाजपा और सौमित्र खान जो बातें फैला रहे हैं, वह पूरी तरह झूठी और बेबुनियाद हैं। ऐसा कुछ नहीं होने वाला।