Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 इनमें मल्लिकार्जुन खड़गे और पवन खेड़ा शामिल
0 6 सीटों पर 18 जून को मतदान
नई दिल्ली। राज्यसभा की 26 सीटों में 18 पर निर्विरोध उम्मीदवार चुने गए हैं। इनमें 10 भाजपा, 4 कांग्रेस, 3 टीडीपी और 1 जनसेना से है। चुनाव जीतने वालों में कर्नाटक से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और मीडिया व प्रचार प्रमुख पवन खेड़ा का नाम शामिल है।

इन 18 सीटों में से भाजपा को 2 सीटों का फायदा हुआ है। मध्यप्रदेश में 3 सीटें खाली हुई थीं, इनमें 2 भाजपा और 1 सीट कांग्रेस के पास थी। वहीं, गुजरात में 4 सीटें खाली हुईं थीं। इनमें 3 भाजपा और 1 कांग्रेस के पास थी। बाकी 8 सीटों पर 18 जून को वोटिंग होगी। अब दोनों राज्यों की 7 सीटों पर भाजपा उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं।

18 में से 10 सीटों पर भाजपा निर्विरोध जीती
0 कर्नाटक 4 सीटें( 3 कांग्रेस, 1 भाजपा) : मल्लिकार्जुन खरगे (कांग्रेस), पवन खेड़ा (कांग्रेस), मंसूर अली खान (कांग्रेस), एम. नागराजा (भाजपा)। 
0 राजस्थान 3 सीटें (2 भाजपा और 1 कांग्रेस) : सतीश पूनिया (भाजपा), अलका गुर्जर (भाजपा) नीरज डांगी (कांग्रेस)। 
0 गुजरात 4 सीटें (4 भाजपा) : राजू शुक्ल (भाजपा), मानसिंह परमार (भाजपा) मुकेश राठवा (भाजपा), जितेंद्र कंजारिया (भाजपा)। 
0 मध्यप्रदेश 3 सीटें (3 भाजपा) : रजनीश अग्रवाल, तरुण चुघ, महेश केवट
0 आंध्रप्रदेश 4 सीटें (3 टीडीपी, 1 जन सेना) : बश्याम रामकृष्ण (टीडीपी), लिंगमनेनी रमेश (टीडीपी), सी. विजय (टीडीपी), सना सतीश बाबू (जनसेना)। 

राज्यवार एनडीए और विपक्ष को कितनी सीटें मिलेंगी 
0 महाराष्ट्र और तमिलनाडु में उपचुनाव, एनडीए की एक सीट कम होगी: महाराष्ट्र में एनसीपी की सुनेत्रा पवार और तमिलनाडु में एआईएडीएमके के सीवी षणमुगम के इस्तीफे से खाली हुई सीटों पर उपचुनाव होंगे। महाराष्ट्र की सीट एनडीए के खाते में आ सकती है। वहीं तमिलनाडु की एआईएडीएमके की सीट सत्ताधारी पार्टी टीवीके को मिल सकती है। टीवीके को कांग्रेस का समर्थन है।
0 आंध्र प्रदेश में 4 सीटें, चारों एनडीए को:
आंध्र प्रदेश में तीन सीटें वायएसआरसीपी के पास हैं व एक टीडीपी के पास है। अब एनडीए चारों सीटें जीत सकती है।
0 गुजरात में 4 सीटें, चारों एनडीए को:
गुजरात में तीन भाजपा और एक कांग्रेस के पास है। चुनाव में भाजपा चारों सीटें जीती हैं।
0 झारखंड में 2 सीटें, दोनों इंडिया गठबंधन को:
झारखंड में दो सीटें हैं। एक सीटें भाजपा के पास है। एक खाली है। दोनों सीटें जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन को मिल सकती हैं। लेकिन भाजपा के पास 21 विधायक हैं। चार विपक्षी सदस्यों की क्रॉस वोटिंग अगर हो गई तो वह एक सीट जीत सकती है। 
0 मध्यप्रदेश में 3 सीटें, तीनों भाजपा को:
मध्यप्रदेश में तीन सीटें हैं। भाजपा सभी सीटें जीत गई है।
0 राजस्थान में 3 सीटें, दो भाजपा, एक कांग्रेस को:
राजस्थान में भी तीन सीटें हैं। जिसमें से दो भाजपा और एक कांग्रेस के पास है। यहां कोई बदलाव नहीं होगा।
0 कर्नाटक में 4 सीटें, कांग्रेस को तीन, एनडीए को एक:
कर्नाटक में अभी एनडीए के पास तीन, कांग्रेस के पास एक सीट हैं। चुनाव में कांग्रेस तीन सीटें जीत गई है। वहीं एनडीए एक सीट मिली है।
0 मणिपुर-अरुणाचल में भाजपा के खाते में दो सीटें:
मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में एक-एक सीट खाली हो रही हैं। दोनों भाजपा के पास हैं, पार्टी फिर इन्हें हासिल कर सकती है। मिजोरम में अभी मिजो नेशनल फ्रंट के पास एक सीट है, जो जोरम पीपल्स मूवमेंट जीत सकती है। मेघालय में नेशनल पीपुल्स पार्टी अपनी सीट बचाने में कामयाब हो सकती है। यह एनडीए के साथ गठबंधन में है।

ऐसे होता है राज्यसभा चुनाव
राज्यसभा सांसदों के लिए चुनाव की प्रक्रिया दूसरे चुनावों से काफी अलग है। राज्यसभा के सदस्य अप्रत्यक्ष रूप से चुने जाते हैं यानी जनता नहीं बल्कि विधायक इन्हें चुनते हैं। चुनाव हर दो साल में होते हैं, क्योंकि राज्यसभा एक स्थायी सदन है और इसके एक-तिहाई सदस्य हर दो साल में रिटायर होते हैं। राज्यसभा सीटों की कुल संख्या 245 हैं। इनमें से 233 सीटों पर अप्रत्यक्ष रूप से चुनाव होते हैं और 12 सदस्यों को राष्ट्रपति मनोनीत करते हैं। राज्यसभा चुनाव में जीत के लिए कितने वोटों की जरूरत होती है, ये पहले से ही तय होता है। वोटों की संख्या का कैलकुलेशन कुल विधायकों की संख्या और राज्यसभा सीटों की संख्या के आधार पर होता है। इसमें एक विधायक की वोट की वैल्यू 100 होती है।