Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 पीएम मोदी पेरिस में आयोजित विवाटेक समिट में शामिल हुए
0 पीएम ने कहा-एफिल टॉवर पर भी भारत का यूपीआई काम करता है
0 हमारे पास वर्ल्ड-क्लास डिजिटल पब्लिक गुड्स

पेरिस/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार फ्रांस के पेरिस में आयोजित विवाटेक समिट में शामिल हुए। पीएम मोदी ने कहा कि फ्रांस एक अहम पुल का काम कर रहा है जो भारत और यूरोप के टेक इकोसिस्टम को करीब ला रहा है।

हमारे यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) की वजह से आज दुनिया के आधे रियल-टाइम डिजिटल ट्रांजैक्शन भारत में होते हैं। अब आप फ्रांस में भी एफिल टॉवर या पेरिस एयरपोर्ट पर यूपीआई का इस्तेमाल कर सकते हैं। हमारे पास ऐसे कई वर्ल्ड-क्लास डिजिटल पब्लिक गुड्स के उदाहरण हैं। डिजिलॉकर दुनिया के सबसे बड़े डिजिटल डॉक्यूमेंट वॉलेट में से एक है।

बता दें कि 17 जून को फ्रांस के एवियन शहर में आयोजित जी7 समिट के बाद पीएम मोदी देर रात करीब 2 बजे पेरिस पहुंचे थे। यहां होटल के बाहर भारतीय मूल के लोगों ने पीएम मोदी का स्वागत किया था।

भारत के पास दुनिया का सबसे बड़ा डिजिटल आइडेंटिटी सिस्टम
पिछले दशक में, भारत तेजी से बदल रहा है और इस बदलाव के पीछे टेक्नोलॉजी की बड़ी भूमिका है। दुनिया का सबसे बड़ा डिजिटल आइडेंटिटी सिस्टम बनाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म तक, हम फाइनेंशियल इन्क्लूजन, शिक्षा, टेलीमेडिसिन, खेती और कई अन्य क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहे हैं।

2026 भारत और यूरोप के लिए एक खास साल है
साल की शुरुआत में, हमने ऐतिहासिक भारत-ईयू फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पूरा किया। यह एग्रीमेंट हमारे व्यापार और निवेश को बढ़ाएगा। इस साल 'भारत-फ्रांस इनोवेशन ईयर' की शुरुआत के साथ, फ्रांस एक अहम पुल का काम कर रहा है जो भारत और यूरोप के टेक इकोसिस्टम को करीब ला रहा है।

भारत के पास दुनिया का सबसे बड़ा टैलेंट पूल
भारत एक खुला समाज है और दुनिया का सबसे बड़ा टैलेंट पूल है। हम नियमों को आसान बना रहे हैं और 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' सुनिश्चित कर रहे हैं। इनोवेशन से लेकर कमर्शियलाइजेशन तक, हम 50 बिलियन डॉलर से ज्यादा के खास इंसेंटिव के जरिए प्राइवेट कंपनियों को सपोर्ट कर रहे हैं।

भारत में दुनिया में सबसे सस्ता डेटा उपलब्ध है
हम दुनिया का सबसे सस्ता डेटा और कम लागत वाली ग्रीन एनर्जी भी उपलब्ध करा रहे हैं। हमारा नजरिया साफ है। हमारी सरकार सुविधा देगी और इंडस्ट्री इनोवेशन करेगी। स्टार्टअप्स बड़े बदलाव लाएंगे और ग्लोबल पार्टनर हमारे साथ मिलकर आगे बढ़ेंगे।

यूरोप का बड़ा तकनीकी सम्मेलन है विवाटेक
विवाटेक यूरोप का बड़ा तकनीकी सम्मेलन है, जहां दुनियाभर की नई इंडस्ट्रीज, टेक्निक कंपनियां, इंवेस्टर और एक्सपर्ट नई टेक्निक और इनोवेशन का डिस्प्ले करते हैं। मुख्य तौर पर आर्टिफिशिअल इंटेलिजेंस (एआई), स्टार्टअप और उद्यमिता, डिजिटल प्रौद्योगिकी, साइबर सुरक्षा, हरित प्रौद्योगिकी, रोबोटिक्स, भविष्य की उभरती तकनीकों पर उन पर चर्चा करते हैं। यहां भारत का राष्ट्रीय मंडपम (इंडिया पैवेलियन) भी स्थापित किया गया है, जहां देश के स्टार्टअप और तकनीकी उपलब्धियों का प्रदर्शन किया जा रहा है।
दरअसल, पीएम मोदी की 6 दिन फ्रांस और स्लोवाकिया यात्रा का आज अंतिम दिन है। मोदी 13-14 जून तक फ्रांस के नीस शहर में थे। इसके बाद 14 से 16 तक स्लोवाकिया में रहे। वहां से लौटकर एवियन में जी7 समिट में शामिल हुए।