Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 सिंधु जल संधि: पाकिस्तान को भारत का करारा जवाब
नई दिल्ली। भारत ने सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान की हाल की बयानबाजी पर उसे करारा जवाब देते हुए कहा है कि इस मामले में भारत के रूख में कोई बदलाव नहीं आया है और पाकिस्तान को आतंकवाद को समर्थन देना बंद करना होगा।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को नियमित मीडिया ब्रीफिंग में इस बारे में पूछे गये सवालों के जवाब में कहा कि भारत की ओर से यह संधि स्थगित है और पाकिस्तान को आतंकवाद को समर्थन देने पर रोक लगानी होगी।

उन्होंने कहा कि सिंधु जल संधि पर भारत के रूख में कोई बदलाव नहीं आया है। यह संधि स्थगित रहेगी जब तक कि पाकिस्तान विश्वसनीय और पूरी तरह से सीमा-पार आतंकवाद को समर्थन देना बंद नहीं कर देता। 

उल्लेखनीय है कि हाल ही में पाकिस्तान में सिंधु जल संधि पर आयोजित सेमिनार में पाकिस्तान के कई प्रमुख नेताओं ने कहा था कि यदि पाकिस्तान का पानी रोका जाता है तो वह इसके लिए युद्ध से भी पीछे नहीं हटेगा। पाकिस्तान ने यह भी आरोप लगाया है कि भारत नदियों के पानी पर नियंत्रण कर रहा है। पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत ने कड़ा निर्णय लेते हुए 1960 की सिंधु जल संधि को स्थगित कर दिया था।