नई दिल्ली। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पी. सुंदरराज ने आज राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) में इंस्पेक्टर जनरल (आईजी) का पदभार संभाला। नई जिम्मेदारी ग्रहण करने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर भावुक संदेश साझा करते हुए देश सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। अपने संदेश में उन्होंने लिखा – “राह नई है, लेकिन सेवा का संकल्प वही है। आप सभी का स्नेह और विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति और प्रेरणा है।”
उन्होंने लिखा है कि आज से वे एनआईए में इंस्पेक्टर जनरल के रूप में नई यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने अपने अब तक के सेवाकाल के दौरान मिले सहयोग, शुभकामनाओं, मार्गदर्शन, मित्रता और अनुभवों को याद करते हुए कहा कि ये सभी उनके नए दायित्व में भी प्रेरणा और मार्गदर्शन का स्रोत बने रहेंगे।
आईपीएस पी. सुंदरराज ने सभी शुभचिंतकों, सहयोगियों और नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका स्नेह, विश्वास और प्रोत्साहन हमेशा उनकी सबसे बड़ी ताकत रहा है। उन्होंने नई जिम्मेदारी को विनम्रता, कृतज्ञता और राष्ट्र सेवा के प्रति नए संकल्प के साथ निभाने की बात कही।