Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 जेल विभाग ने जारी किया आदेश 
0 रोल कॉल के बाद बाहर निकाल कर काम करने की अनुमति होगी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में एक नया ओपन जेल बनेगी, जिसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने मंजूरी दे दी है। इस संबंध में जेल विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है। यहां केवल अच्छे आचरण वाले और कम सुरक्षा जोखिम वाले सजायाफ्ता कैदियों को रखा जाएगा।
जेल विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, पथर्रा गांव में नया ओपन जेल बनाया जाएगा, जिसके निर्माण को राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है।
छत्तीसगढ़ में पहली बार ओपन जेल (खुली जेल) की स्थापना होने जा रही है। ओपन जेल पारंपरिक जेलों से अलग होगी। इसमें पात्र कैदियों को निर्धारित नियमों के तहत नियंत्रित स्वतंत्रता दी जाएगी, ताकि उनका पुनर्वास हो सके और वे समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें।

ओपन जेल की खास बातें
0 प्रदेश की पहली ओपन जेल बेमेतरा के पथर्रा में बनेगी।
0 केवल अच्छे आचरण वाले सजायाफ्ता कैदियों को रखा जाएगा।
0 पात्र कैदियों को नियमों के अनुसार जेल परिसर से बाहर काम करने की अनुमति होगी।
0 तय समय पर रोल कॉल अनिवार्य होगी।
0 उद्देश्य कैदियों का पुनर्वास और समाज में पुनर्स्थापन है।