Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति व राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने बुधवार को संसद भवन में नवनिर्वाचित दो सदस्यों मंसूर अली खान और रजनीश कुमार अग्रवाल को राज्यसभा की सदस्यता की शपथ दिलायी। कांग्रेस के श्री खान ने अंग्रेजी तथा भारतीय जनता पार्टी के श्री अग्रवाल ने हिंदी भाषा में शपथ ली। दोनों सदस्य क्रमशः कर्नाटक और मध्य प्रदेश से चुनकर आए हैं।
इस अवसर पर राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, संसदीय कार्य मंत्रालय तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के राज्य मंत्री एल. मुरुगन, राज्यसभा सदस्य जयराम रमेश, राज्यसभा के महासचिव पी. सी. मोदी तथा सचिवालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।