Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 अब 22 जुलाई तक शराब और कोयला घोटाले में पूछताछ करेगी ईओडब्ल्यू
 रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला और शराब घोटाला मामलों में गिरफ्तार कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल की पुलिस रिमांड बढ़ा दी गई है। अदालत ने उन्हें 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। अब रामगोपाल अग्रवाल 22 जुलाई तक आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (ईओडब्ल्यू) की हिरासत में रहेंगे। 
रामगोपाल अग्रवाल के बचाव पक्ष के वकील फैसल रिजवी ने रिमांड बढ़ाए जाने की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि ईओडब्ल्यू ने पूछताछ के लिए अदालत से 5 दिन की अतिरिक्त रिमांड की मांग की थी, जिसे  कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। इससे पहले रामगोपाल 9 दिनों तक ईओडब्ल्यू की रिमांड पर थे।

गौरतलब है कि कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को पहले कोयला घोटाला मामले में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में वह 9 दिन की पुलिस रिमांड पर थे। इसी दौरान ईओडब्ल्यू ने उन्हें शराब घोटाला मामले में भी गिरफ्तार किया। अब जांच एजेंसी दोनों मामलों में उनसे पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि रिमांड के दौरान ईओडब्ल्यू घोटालों से जुड़े वित्तीय लेनदेन, अन्य आरोपियों की भूमिका और दस्तावेजी साक्ष्यों के संबंध में रामगोपाल अग्रवाल से विस्तृत पूछताछ करेगी।