Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि 152 पेपर लीक होने के बावजूद किसी को सजा नहीं मिली और इसकी जिम्मेदारी श्री मोदी को लेनी चाहिए।

श्रीमती वाड्रा ने गुरुवार को संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा कि देश के लोकतंत्र के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि सरकार के सांसद ही संसद के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार संसद चलाने में विफल रही है और युवाओं की जायज मांगों को दबाने के लिए उन पर लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल कराया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री हर उपलब्धि का श्रेय लेते हैं लेकिन पेपर लीक जैसे गंभीर मामलों की जिम्मेदारी लेने से बच रहे हैं। उनका कहना था कि 152 पेपर लीक होने के बावजूद किसी दोषी को सजा नहीं मिली, इसलिए प्रधानमंत्री मोदी को इसकी जवाबदेही स्वीकार करनी चाहिए।