नई दिल्ली। भाजपा प्रवक्ता संदीप पात्रा ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि कांग्रेस नेताओं ने अपने भाषण में कहा कि ऑर्म्ड फोर्सेस ने लड़कियों के कपड़े फाड़े, ऐसा नहीं है। आज ऑर्म्ड फोर्सेस हैं इसलिए देश सुरक्षित है। आप सदन में आकर कहते हैं कि उन्होंने लड़कियों के कपड़े फाड़े तो यह बहुत दुखद है।
पात्रा ने कहा कि जितने साल कांग्रेस की सरकार रही है तब जेन-जेड नहीं जेन-जी यानी गांधी जनरेशन की बात हुई। गांधी परिवार को आगे बढ़ाने की और गांधी परिवार की चिंता होती थी। इन्होंने आंध प्रदेश, तेलंगाना के आंदोलन में छात्रों को गोली से उड़वा दिया। कश्मीर में, असम में स्टूडेंट्स पर गोली चलवाई थीं। उस समय सिर्फ गांधी परिवार की चिंता होती थी अब जेन-Z की चिंता होती है। उनकी बात होती है।
भाजपा ने कहा- शाह से आतंकवादी कांपते हैं
पात्रा ने बताया कि राहुल ने लोकसभा में कहा कि अमित शाह के काफिले में 30 गाड़ियां थीं। मैं चैलेंज करता हूं राहुल जी दिखाइए कहां 30 गाड़ियां थीं। राहुल जी 5 मिनट सदन में बैठ नहीं सकते और निकल जाते हैं। 30 गाड़ियां तो पीएम मोदी के काफिले में नहीं होतीं। इन्होंने कहा कि अमित शाहजी कांप रहे थे, लेकिन राहुलजी अमित शाह वो शख्स हैं जिन्हें देखकर नक्सली कांपते हैं। शाह जी ने चुन-चुन कर 100-100 हत्याएं करने वाले नक्सलियों का सफाया किया है। उनके नाम से आतंकवादी कांपते हैं। आप देश को भ्रमित मत करिए।
संबित पात्रा ने कहा- राहुल ने स्टूडेंट्स का अपमान किया
सांसद संबित पात्रा ने बताया कि लोकसभा में राहुलजी ने कहा कि 3 कैटेगरी के स्टूडेंट्स होते हैं। फिर उन्होंने कहा कि देश में 3 कैटेगरी के लोग हैं। एक कैटेगरी है स्टूडेंट्स, दूसरी इडियट और तीसरी कैटेगरी है अंधभक्त। एक जगह उन्होंने स्टूडेंट्स की 3 कैटेगरी बताई हैं। दूसरी कैटेगरी का जो स्टूडेंट होता है वो इडियट होता है और तीसरी कैटेगरी जो होता है, वो अंधभक्त होता है जो इडियट को भगवान मानता है। ये देश के स्टूडेंट्स का अपमान है। देश के सारे स्टूडेंट्स विद्यार्थी हैं। देश का कोई भी स्टूडेंट इडियट अंधभक्त नहीं है।
भाजपा ने कहा- शाह चोरी-चुपके विदेश नहीं जाते
संबित पात्रा ने कहा, राहुल ने पूछा- गृह मंत्री कहां हैं, सदन में क्यों नहीं आए। मैं बताता हूं कि शाह आपकी तरह चोरी-चोरी, चुपके चुपके विदेश नहीं जाते। अमित शाह के पब्लिक कार्यक्रम होते हैं ये सबको पता होता है। सोशल मीडिया पर बताया जाता है कि जिस समय राहुल बोल रहे थे वे सदन में मौजूद थे। केवल सनसनी बनाने के लिए राहुल जी ने शाह का नाम लिया।
भाजपा ने कहा- हम राहुल का झूठ बताते हैं
भाजपा नेता संबित पात्रा ने कहा कि बीजेपी कहती है कि गोली नहीं चलाई गई। राहुल ने झूठ बोला। उन्होंने कहा कि गोली चलाने का आदेश गृहमंत्री अमित शाह ने दिया। ये झूठ है क्योंकि गोली चली नहीं तो आदेश कहां से देंगे। जहां भी मार्च होता है और वहां फोर्स होती है तो वहां मजिस्ट्रेट होता है जो ऑन द स्पॉट निर्णय लेता है कि गोली चलानी चाहिए या नहीं। गृह मंत्री निर्णय नहीं लेते। राहुलजी को ये मालूम होना चाहिए। उन्हें यदि नहीं मालूम तो प्रियंका जी आकर बता रहीं थीं सब लोग सत्य से अवगत करा रहे होंगे। लेकिन जागते हुए जो सो रहे हैं उन्हें जगाया नहीं जा सकता। राहुल जी भ्रम फैला रहे थे।