Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 नेता प्रतिपक्ष ने प्रेस कांफ्रेंस में 3 मांगें रखीं
0 रिजिजू बोले- शाह संसद में जवाब देंगे, विपक्ष को सुनना पड़ेगा
नई दिल्ली। राहुल गांधी ने सोमवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक बार फिर जंतर-मंतर प्रदर्शन पर हुए लाठीचार्ज का मुद्दा उठाया। राहुल ने सवाल किया कि लाठीचार्ज का आदेश किसने दिया। इसका जिम्मेदार कौन है, वो सामने आए। गृह मंत्री सदन में आकर बयान दें।

राहुल ने कहा कि विपक्ष की तीन मांगें हैं। पहली- युवाओं पर गोली चलाने की जिम्मेदारी स्पष्ट हो। दूसरी- प्रधानमंत्री घटना के लिए माफी मांगें और तीसरी- राम मंदिर में चोरी के मुद्दे पर चर्चा हो।
उधर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में कहा कि शाह सदन में विस्तार से जवाब देंगे लेकिन विपक्ष को भरोसा देना होगा कि वह बहस से भागेगा नहीं। उन्हें गृह मंत्री का जवाब बिना हंगामा किए सुनना पड़ेगा। हालांकि शाह कब बोलेंगे, रिजिजू ने इसकी जानकारी नहीं दी है।

गृहमंत्री ने लाठीचार्ज का आदेश दिया तो वे दोषी हैं
राहुल गांधी ने कहा कि अमित शाह को संसद में यह स्पष्ट करना चाहिए कि दिल्ली में युवाओं पर लाठी चलाने की अनुमति किसने दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों पर पैलेट गन और कीलों वाली लाठियों से हमला किया गया। यदि अमित शाह ने इसकी अनुमति दी थी तो वे दोषी हैं और यदि उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी तो वे पूरी तरह से फेल हैं।