Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 पर्यटन से भी बाहर हुए आईएफएस विवेक आचार्य, वापस वन विभाग भेजे गए
0 प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल 
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। मंत्रालय से जारी आदेश के अनुसार 22 आईएएस अधिकारियों और एक आईएफएस अधिकारी की नई पदस्थापना की गई है। इस फेरबदल में 6 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं।

सबसे बड़ा बदलाव नगरीय प्रशासन विभाग में हुआ है। 1999 बैच के आईएएस अधिकारी सोनमणि बोरा को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। उनके पास विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। वहीं आईएफएस विवेक आचार्य जो वर्तमान में प्रबंध संचालक, पर्यटन मंडल के पद पर थे, उनकी सेवाएं तत्काल प्रभाव से उनके मूल विभाग वन विभाग को वापस कर दी गई हैं। इस तरह विवेक आचार्य 3 महीने में संस्कृति और पर्यटन दोनों विभागों की जिम्मेदारी से बाहर हो गए हैं।

इसी तरह आर. शंगीता को नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव पद से हटाकर सचिव, मंत्रालय बनाया गया है। वहीं, गरियाबंद के कलेक्टर भगवान सिंह उइके को सामान्य प्रशासन विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है। कबीरधाम के कलेक्टर गोपाल वर्मा को संयुक्त सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

इन जिलों के बदले गए कलेक्टर
0 गरियाबंदः रणबीर शर्मा-संचालक, समाज कल्याण से कलेक्टर गरियाबंद।
0 कांकेरः कुंदन कुमार-कलेक्टर मुंगेली से कलेक्टर कांकेर।
0 मुंगेलीः अमृत विकास तोपनो-कलेक्टर सक्ती से कलेक्टर मुंगेली।
0 सक्तीः जयश्री जैन-संयुक्त सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से कलेक्टर सक्ती।
0 कबीरधामः तुलिका प्रजापति-कलेक्टर मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से कलेक्टर कबीरधाम।
0 मोहला-अंबागढ़ चौकीः तनुजा सलाम-संचालक, खेल एवं युवा कल्याण से कलेक्टर मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी।

मंत्रालय और विभागों में भी बदलाव
0 सोनमणि बोरा को प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
0 आर. शंगीता को सचिव, मंत्रालय के पद पर पदस्थ किया गया है।
0 भुवनेश यादव को वर्तमान दायित्वों के साथ आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
0 रिमिजियुस एक्का को विशेष सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग बनाया गया है। उन्हें मिशन संचालक, जल जीवन मिशन का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
0 जगदीश सोनकर को विशेष सचिव, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
0 हिना अनिमेष नेताम को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ प्रबंध संचालक, अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
0 गजेन्द्र सिंह ठाकुर को वर्तमान दायित्वों के साथ संचालक, समाज कल्याण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
0 आकांक्षा शिक्षा खलखो को उप सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग तथा सार्वजनिक उपक्रम विभाग बनाया गया है। उन्हें संचालक, खेल एवं युवा कल्याण का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
0 लीना कोसम को आयुक्त, नगर पालिक निगम, दुर्ग के पद पर पदस्थ किया गया है।
0 सौमिल रंजन चौबे को प्रबंध संचालक, पर्यटन मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
0 बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई को अपर कलेक्टर, बिलासपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।

नागरिक आपूर्ति निगम की जिम्मेदारी भी बदली
आईएएस भोसकर विलास संदिपान को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ प्रबंध संचालक, नागरिक आपूर्ति निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उनके कार्यभार ग्रहण करने के बाद आईएएस इफ्फत आरा नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध संचालक के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगी।

आईएफएस अधिकारी की सेवाएं वन विभाग को वापस
आईएफएस विवेक आचार्य, जो वर्तमान में प्रबंध संचालक, पर्यटन मंडल के पद पर थे, उनकी सेवाएं तत्काल प्रभाव से उनके पैतृक विभाग वन विभाग को वापस कर दी गई हैं।