नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने संघ प्रमुख मोहन भागत के अमेरिका के न्यूयॉर्क में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को अपनी पुरानी परंपरा का हिस्सा बताते हुए उसके विज़न एवं विचारधारा को जानने की इच्छा रखने वालों को इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।
आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने सोशल मीडिया एक्स एक पोस्ट में लिखा है कि न्यूयॉर्क में होने वाला 'सार्वभौमिक एकता उत्सव अलग-अलग धर्मों के लोगों के मिलन का एक उदाहरण है, जहां आरएसएस के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत अलग-अलग संस्कृतियों और धर्मों के लोगों से बातचीत करेंगे।
उन्होंने कहा कि खुली बातचीत और आपसी सम्मान की भावना से आयोजित यह कार्यक्रम भारतीय मूल्यों को दर्शाता है, जो मूल रूप से सबको साथ लेकर चलने और सबका स्वागत करने वाले हैं।