Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

रायपुर। दैनिक समवेत शिखर के 37वें स्थापना वर्ष पर 31 अगस्त सोमवार को सुबह 11 बजे बाल आश्रम परिसर कचहरी चौक में  स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। स्वास्थ्य शिविर शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत होंगे। समारोह की अध्यक्षता आईबीसी-24 के चेयरमैन सुरेश गोयल करेंगे। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सीआईआई के पूर्व चेयरमैन संजय जैन, समाजसेवी शांति बरड़िया व बाल आश्रम के अध्यक्ष अजय तिवारी उपस्थित रहेंगे।