Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 कहा-हंटर वाली से हाफ पैंट वाले तक प्रभारी बदले
0 बैज बोले-ये गोडसे को मानने वाले
रायपुर/दुर्ग-भिलाई। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पंजाब प्रभारी के पद से हटाए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अंग्रेजों की तरह फूट डालो राज करो की नीति अपनाती है। पंजाब में भी गुटबाजी हुई। इस पर पलटवार करते हुए भूपेश बघेल ने भाजपा को काले अंग्रेज बताया।

भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा ने अंग्रेजों से ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति सीखी है। भाजपा वाले ‘काले अंग्रेज’ हैं, वे समाज को बांटने की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा हिंदू-मुसलमान के नाम पर लोगों को बांटने की कोशिश करती है। इसी तरह आदिवासी समाज को भी अलग-अलग पहचान के नाम पर बांटने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रभार बदले जाने पर उन्होंने कहा कि ‘क्या भाजपा में प्रभारी नहीं बदले जाते? हंटर वाली से लेकर हाफ पैंट-चड्ढी वाले तक प्रभारी बने।’ दरअसल, दुर्ग में कांग्रेस का 3 दिवसीय संगठन प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। इस दौरान भूपेश बघेल ने ये बातें कहीं।

इसके अलावा पीसीसी चीफ दीपक बैज ने भी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह नाथूराम गोडसे को मानने वाली और अंग्रेजों से माफी मांगने वाली पार्टी है। अंग्रेज ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति अपनाते थे और भाजपा भी इसी नीति पर काम कर रही है। कांग्रेस का काम देश को जोड़ना है।