Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 सुनी जनता की समस्याएं

रायबरेली। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, जिनमें दो बारात घर, विद्युत ट्रांसफार्मर ट्राली सहित, एम्बुलेंस सेवा, कई छोटी बड़ी इंटर लाकिंग सड़कों का निर्माण रहा।

दौरे के दूसरे दिन राहुल गांधी ने भुएमऊ गेस्ट हाउस से करीब दो सौ 85 करोड़ 63 लाख रुपये की योजनाओं का लोकार्पण किया, जिसमें करीब 24 योजनाओं में एक करोड़ 27 लाख रुपये इंटरलॉकिंग, सीसी रोड, नाली व पुलिया पर खर्च किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त 60 लाख से चार बारात घर बनाए जाएंगे, जिसमें प्रति बारात घर 15 लाख रुपये खर्च होंगे।
दो ट्रॉली वाले ट्रांसफार्मर 21 लाख व दो एंबुलेंस 40 लाख रुपए कीमत की, राहुल गांधी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं, करीब 24 लाख रुपए की इंटरलाकिंग का शिलान्यास भी किया।

व्यथा-कथा बताने वालों की उमड़ी भीड़, धक्का मुक्की
भुएमऊ गेस्ट हाउस में सांसद तक व्यथा-कथा बताने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान करीब दो हजार लोग गेस्ट हाउस पहुंच गए। वे एक दूसरे को धक्का देकर आगे निकलने का प्रयास करते रहे। एक समय हालात यह हुए कि लोग जबरदस्ती गेट के अंदर घुसते दिखाई दिए। सुरक्षाकर्मियों को भीड़ व्यवस्थित करने में जद्दोजहद करना पड़ा। हालांकि, नेता प्रतिपक्ष ने बारी बारी से सभी की शिकायतें सुनी।

कई संस्थाओं के डेलीगेशन ने की मुलाकात
किसान संगठन, एनटीपीसी, आईटीआई, रेल कोच, केमिस्ट एसोसिएशन, अधिवक्ता संघ व समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने राहुल गांधी से मुलाकात की। जिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी एवं कांग्रेस प्रकोष्ठ के शिष्ट मंडल ने भी मुलाकात की। इस दौरान मंडल ने शहीद स्मारक मुंशीगंज सुंदरीकरण, सेनानी परिवार, स्वर्गीय पंडित मदन मोहन मिश्र स्मृति द्वार तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सेवा सदन के निर्माण के लिए सांसद को पत्र दिया। संगठन के अध्यक्ष अनिल कुमार मिश्र, राजेश द्विवेदी, पीके शर्मा, शिव शंकर सिंह, कमल कुमार त्रिवेदी उपस्थित रहे।