Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

 0 भाजपा ने विभिन्न राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के प्रभारी व सहप्रभारी के नामों की घोषणा की
नई दिल्ली/रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ समेत विभिन्न राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों की नियुक्तियों की घोषणा की है। छत्तीसगढ़ में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सिद्धार्थ शंभु को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं स्मृति ईरानी को हरियाणा की भी प्रभारी नियुक्त किया गया है। 
इसी तरह उत्तर प्रदेश के लिए विनोद तावड़े को प्रभारी एवं जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, डॉ. प्रदीप वर्मा व अनंत ओझा को सह-प्रभारी बनाया गया है। उत्तराखंड में राम माधव को प्रभारी एवं अरविंद मेनन व बांसुरी स्वराज को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह अंडमान निकोबार जयप्रकाश को प्रभारी बनाया गया है। अरुणाचल प्रदेश में डॉ. देवेश कुमार प्रभारी नियुक्त किया गया है। आंध्रप्रदेश में डॉ. अरविंद भदौरिया प्रभारी एवं वनथी श्रीनिवासन सह-प्रभारी, असम में मंगल पांडेय प्रभारी एवं फाग्नोन कोन्याक सहप्रभारी, बिहार के लिए हरीश द्विवेदी प्रभारी एवं संगीता यादव व रोहन गुप्ता सह-प्रभारी और महेंद्र पांडेय को चंडीगढ़ का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह दिल्ली में डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे प्रभारी और जामयांग त्सेरिंग नामग्याल सह-प्रभारी, गोवा में दर्शना बेन जरदोश प्रभारी एवं डॉ. भारती प्रवीण पवार व अनिल एंटनीस को सह-प्रभारी, गुजरात के लिए तरुण चुग प्रभारी एवं अजय महावर व गोमती साय सह-प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह हिमाचल प्रदेश प्रदेश के लिए श्रीकांत शर्मा प्रभारी एवं दर्शना सिंह सहप्रभारी, जम्मू-कश्मीर में सतीश पूनिया प्रभारी एवं रोना कश्यप सहप्रभारी, झारखंड में गजेंद्र पटेल प्रभारी एवं निवेदिता सिंह सहप्रभारी, कर्नाटक में सौरभ सिंह प्रभारी एवं हरीश द्विवेदी सहप्रभारी नियुक्त किया गया है। केरलम में प्रो. एम. नागराजा प्रभारी एवं एम. वेंकटेशन सह प्रभारी, लद्दाख में राजकुमार भाटिया प्रभारी, लक्षदीप में जार्ज कुरियन प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा मध्यप्रदेश के लिए बिप्लव कुमार देब प्रभारी एवं रेखा वर्मा सहप्रभारी बनाया गया है। महाराष्ट्र में बैजयंत जय पांडा प्रभारी एवं अमित मालवीय व सदानंद शेट तनावाडे सहप्रभारी, मणिपुर में कमलजीत सहरावत प्रभारी, डॉ. राजदीप राय सहप्रभारी, मेघालय में कनाद पुरकायस्थ प्रभारी एवं डॉ. नुमल मोमिन सहप्रभारी, मिजोरम में डॉ. भगवत कराड प्रभारी तथा नगालैंड में अनिल एंटनी को प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह ओड़िशा के लिए डी. पुरंदेश्वरी प्रभारी एवं डॉ. स्वदेश सिंह सह प्रभारी, पुडुचेरी में के. सुरेंद्रन को प्रभारी, पंजाब में सतीश पूनिया को प्रभारी एवं वीरेंद्र सचदेवा व डॉ. अलका गुर्जर को सह-प्रभारी बनाया गया है। राजस्थान में संजय भाटिया प्रभारी एवं कविता पाटीदार व कुलजीत चहल को सहप्रभारी तथा सिक्किम में राजू बिस्ता को प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह तमिलनाडु में राम माधव को प्रभारी एवं डीके अरुणा को सहप्रभारी, तेलंगाना में सुनील बंसल प्रभारी एवं अभय पाटिल व रेखा शर्मा को सहप्रभारी , त्रिपुरा में मृगांका देव बर्मन प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह पश्चिम बंगाल में सुनील बंसल प्रभारी एवं लाल सिंह आर्य, राजेंद्र सिंह व पिंकी कुशवाहा को सहप्रभारी, दादर नगर हवेली एवं दमन-दीव में वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी को प्रभारी नियुक्त किया गया है। 

नितिन नबीन छत्तीसगढ़ प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे
बता दें कि इससे पहले नितिन नबीन छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। 20 जनवरी 2026 को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद छत्तीसगढ़ में प्रदेश प्रभारी का पद खाली था। अब पार्टी ने स्मृति ईरानी को प्रदेश प्रभारी और सिद्धार्थ शंभु को सह-प्रभारी नियुक्त कर संगठनात्मक जिम्मेदारियां तय कर दी हैं।