Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

रायपुर। भाजपा ने संगठनात्मक स्तर पर नियुक्तियां करते हुए छत्तीसगढ़ के दो नेताओं को दूसरे राज्यों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। पार्टी ने छत्तीसगढ़ के पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र से विधायक गोमती साय को गुजरात का सह-प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं, अकलतरा के पूर्व विधायक सौरभ सिंह को झारखंड का सह-प्रभारी बनाया गया है।

भाजपा की ओर से जारी नियुक्तियों के अनुसार, गुजरात में तरुण चुघ को प्रभारी बनाया गया है, जबकि गोमती साय और अजय महावर को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं झारखंड में गजेंद्र पटेल को प्रभारी नियुक्त किया गया है। झारखंड के सह-प्रभारियों में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक सौरभ सिंह और बिहार की निवेदिता सिंह को जिम्मेदारी दी गई है।