Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 महुआ ने एफआईआर की मांग की
नई दिल्ली/कोलकाता। टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ दिल्ली के संसद मार्ग थाने में शिकायत दर्ज कराई है। महुआ का आरोप है कि ज्ञानेश ने मतदाता सूची में नियमों के खिलाफ बदलाव किए गए और पात्र मतदाताओं के नाम हटाए गए।

ममता ने शिकायत की कॉपी एक्स पर शेयर करते हुए लिखा है कि ज्ञानेश चोर कुमार एक मनमाना काम करने वाले अधिकारी हैं, जिन्होंने बाकी दो चुनाव आयुक्तों की सहमति के बिना काम किया। यह शिकायत ऐसे समय दर्ज की गई है जब चुनाव आयोग के भीतर भी ईसीआईनेट/मतदाता सूची के डिजिटल सिस्टम और फॉर्म-6 में बदलाव को लेकर दो चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों की रिपोर्ट सामने आई है।
इधर, कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष 6 महीने में दूसरी बार चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग लाने की तैयारी में है। इससे पहले अप्रैल में महाभियोग प्रस्ताव लाया गया था, लेकिन लोकसभा में खारिज हो गया था।

शिकायत में महुआ के आरोप
राज्य स्तर के चुनाव अधिकारियों को मतदाता सूची तक पूरी पहुंच नहीं दी गई। ऐसे मतदाताओं के खिलाफ भी अपील की गई, जिन्हें मतदाता सूची में शामिल करने का आदेश अदालतों ने दिया था। चुनाव आयोग की मंजूरी के बिना उसके नाम से पत्र या संदेश जारी किए गए। वीआईपी और प्रमुख लोगों के नाम वोटर लिस्ट में बनाए रखने के लिए अनौपचारिक निर्देश दिए गए।