0 ज्ञानेश कुमार को 7-8 अक्टूबर को आना था, अब आयोग बताएगा नई तारीख
रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का छत्तीसगढ़ दौरा स्थगित हो गया है। उन्हें 7 और 8 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ आना था। उनके दौरे को लेकर राज्य सरकार और प्रशासन ने प्रोटोकॉल की तैयारियां भी शुरू कर दी थीं।
अब निर्वाचन आयोग की ओर से नई तारीख मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी जाएगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने लेटर संबंधित विभागों को भेजकर दौरा स्थगित होने की जानकारी दी है। पत्र में बताया गया है कि आयोग ने अपरिहार्य कारणों से मुख्य निर्वाचन आयुक्त का छत्तीसगढ़ प्रवास स्थगित किया है।
