Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

भोपाल। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। गुरुवार को नाम वापसी की समय-सीमा समाप्त होने के बाद निर्वाचन अधिकारी उमेश कुमार शर्मा ने उनके निर्वाचन की औपचारिक घोषणा की। पुरी द्वारा अधिकृत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल को रिटर्निंग आफिसर उमेश शर्मा ने प्रमाण पत्र सौंपा।इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, विधायक रामेश्वर शर्मा सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे। पुरी के नामांकन पत्र पर कांग्रेस ने 100 से अधिक कमियां होने का दावा करते हुए आपत्तियां दर्ज कराई थीं। 
गौरतलब है कि इस उपचुनाव में हरदीप सिंह पुरी के अलावा दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी नामांकन पत्र जमा किया था। इसमें कांग्रेस समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार लोहानी का नामांकन शपथ पत्र प्रस्तुत नहीं करने और कांते सायन्ना का प्रस्ताव नहीं मिलने के आधार पर निरस्त हो गया था। इसके साथ ही पुरी के निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया था।
बता दें कि हरदीप पुरी वर्तमान में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य हैं और उनका कार्यकाल 25 नवंबर 2026 को समाप्त हो रहा था। पार्टी ने इस बार उन्हें उत्तरप्रदेश के स्थान पर मध्यप्रदेश से राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया। उनका कार्यकाल अप्रैल 2030 तक रहेगा।