Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 इंडिया गठबंधन के नेताओं ने पूछा- एसआईआर का आदेश किसने दिया
0 सुप्रीम कोर्ट में 48 सवाल दाखिल किए
0 मांग-सीईसी और दोनों चुनाव आयुक्त अलग-अलग जवाब दें
नई दिल्ली। राहुल गांधी समेत इंडिया गठबंधन के नेताओं ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका दाखिल की। इसमें उन्होंने चुनाव आयोग से एसआईआर को लेकर 48 सवाल पूछने की अनुमति मांगी है।

याचिकाकर्ताओं ने कहा है कि इन सवालों के जवाब देने की जिम्मेदारी संभाल रहे डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर के पास अगर रिकॉर्ड के आधार पर जानकारी नहीं है, तो मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार और दोनों चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी अलग-अलग हलफनामा दाखिल कर जवाब दें। कांग्रेस ने 48 सवालों की सूची भी दी है। इसमें पूछा गया है कि एसआईआर के दौरान चुनाव आयोग ने कौन-कौन से फैसले लिए, किन फैसलों को मंजूरी दी और किन पर आपत्ति जताई।

विपक्ष ने 12 अक्टूबर को भी सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी
11 अक्टूबर को विपक्षी सांसदों ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) सूर्यकांत को पत्र लिखा था और ज्ञापन सौंपने के लिए समय मांगा था। सीजेआई ने मना कर दिया था। विपक्षी नेताओं ने 12 अक्टूबर को दिल्ली की बाराखंभा रोड से सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला था। उसी दिन सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और एसआईआर को लेकर याचिका भी दायर की थी।

13 अक्टूबर को पहली सुनवाई, चुनाव आयोग को नोटिस जारी
इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने पहली सुनवाई 15 अक्टूबर को सुनवाई की। इस दौरान सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि कोई भी कोर्ट को डरा-धमकाकर दबाव में नहीं ला सकता। ऐसी कोशिशें बेकार हैं। इन पर कोई ध्यान नहीं देता। सीजेआई सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने चुनाव आयोग, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और दोनों चुनाव आयुक्तों को नोटिस जारी किया।