Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

मुंबई। साउथ की लेडी सुपरस्टार मानी जाने वाली नयनतारा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। अभिनेत्री इस समय के साथ अपनी शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ मे वयस्त होने के बाद भी प्रोफेशनल लाइफ पर भी पूरा फोकस कर रही हैं। नयनतारा फिल्मों में लगातार अपनी दमदार परफॉर्मेंस से फैंस का मनोरंजन करती रही हैं। उनकी पिछली रिलीज हुई लव ट्राएंगल फिल्म 'काथुवाकुला रेंदु काधल' में खतीजा के किरदार को निभाकर उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया था। अब अभिनेत्री एक बार फिर अपनी आगामी फिल्म 'O2' से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। नयनतारा की इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म की पहली झलक इसके टीजर के रूप में सबके सामने आ गई है। नयनतारा की यह फिल्म दर्शकों के लिए हॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी। इसका टीजर ओटीटी प्लेटफॉर्म 'डीज्नी +हॉटस्टार' ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर साझा करते हुए लिखा,"नयनतारा आ गई हैं और वह आप सभी को नया एक्सपीरिएंस देने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। लेडी सुपरस्टार की फिल्म O2 जल्द ही डिज्नी+हॉटस्टार पर तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम रिलीज होने वाली है।" इन फिल्मों में आएंगी नजर इस फिल्म के अलावा नयनतारा के पास कई और फिल्में हैं, जिनमें मोहन राजा की आगामी थ्रिलर फिल्म 'गॉडफादर' भी शामिल है। फिल्म में नयनतारा के साथ मेगास्टार चिरंजीवी दिखाई देंगे, जो कोनिडेला प्रोडक्शन कंपनी और सुपर गुड फिल्म्स द्वारा निर्मित की जा रही है। चिरंजीवी और नयनतारा के अलावा, फिल्म में सत्यदेव कंचरण भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। 'गॉडफादर' मोहनलाल की साल 2019 में आई फिल्म 'लूसिफर' की रीमेक है।