Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

मुंबई। भोजपुरी फिल्मों और गानों का लोगों के बीच काफी क्रेज रहता है। कोई भी भोजपुरी फिल्म या गाना जैसे ही रिलीज होता है वह वायरल होने लगता है। भोजपुरी सिंगर और अभिनेता अरविंद अकेला की गायकी के लोग दीवाने रहते हैं। हाल ही में अरविंद अकेला और अभिनेत्री डिंपल सिंह का नया गाना कमरिया फाटेला रिलीज हो गया है। इस गाने में दोनों की केमिस्ट्री जबरदस्त है। ये गाना काफी वायरल हो रहा है, जिसे हर कोई खूब पसंद कर रहा है। इस म्यूजिक वीडियो को वेब म्यूजिक के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।

इस वीडियो में अरविंद अकेला और डिंपल सिंह का डांस और जबरदस्त रोमांस देखने को मिल रहा है। गाने में डिंपल सिंह अरविंद की पत्नी का रोल निभा रही हैं। डिंपल सिंह पति के साथ रोमांस को लेकर काफी परेशान रहती हैं और इसकी शिकायत वह अपनी ननद से करती हैं। गाने में अभिनेत्री उनसे अपने कमर दर्द की भी शिकायत करती हैं। कमरिया फाटेला गाने में डिंपल सिंह ने साड़ी पहनी है और उनके डांस मूव्स काफी शानदार हैं।

अरविंद अकेला और डिंपल सिंह के इस गाने को अब तक सात लाख से ज्यादा व्यूज और 22 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। हर बार की तरह इस गाने में भी डिंपल अपनी कमरिया का जादू चला रही हैं। गाने में उनके मूव्स और एक्प्रेशन काफी अच्छे हैं। कमरिया फाटेला गाने को बोल अजय बच्चन ने लिखे हैं और इसका म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है।

इस वीडियो का निर्देशन गोल्डी-बॉबी ने किया है। अरविंद अकेला की आवाज में ये गाना काफी पसंद किया जा रहा है। इसके पहले सिंगर ने महिमा सिंह के साथ 'जिंदगी बन गए हो तुम' गाना रिलीज किया था। इस गाने में भी दोनों की केमिस्ट्री शानदार थी।