Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

मुंबई। देश के जाने माने फिल्म निर्माता और निर्देशक सुबोध मुखर्जी ऐसे फिल्मकारों में शुमार है, जिसने नाम से ही लोग सिनेमाघरों में आया करते थे। 14 अप्रैल, 1921 में उत्तर प्रदेश के झांसी में जन्मे सुबोध मुखर्जी ने हिंदी सिनेमा को कई हिट -सुपरहिट फिल्में दीं। 21 मई, 2005 में इस महान फिल्ममेकर का निधन हो गया। सुबोध मुखर्जी की पुण्यतिथि पर आइए जानते इस महान फिल्मकार की ओटीटी पर मौजूद कुछ फिल्मों के बारे में-
 
तीसरी आंख
तीसरी आंख सुबोध मुखर्जी द्वारा निर्देशित और सुबीर मुखर्जी द्वारा निर्मित साल 1988 की एक हिंदी एक्शन ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म 23 अप्रैल 1982 को ससाधर मुखर्जी प्रोडक्शंस के बैनर में रिलीज हुई थी। फिल्म में बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा, राकेश रोशन, नीतू सिंह, जीनत अमान समेत कई कलाकार नजर आए थे। इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 और यूट्यूब पर देख सकते हैं।

पेइंग गेस्ट 
साल 1957 में आई यह फिल्म एक रोमांस ड्रामा फिल्म थी, जिसका निर्देशन सुबोध मुखर्जी ने किया है। फिल्म में शुभा खोटे के साथ देव आनंद और नूतन नजर आए थे। फिल्म मुनीमजी के बाद पेइंग गेस्ट मुखर्जी, हुसैन, देव आनंद और एसडी बर्मन की टीम की दूसरी हिट फिल्म थी। इस फिल्म को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

जंगली 
साल 1961 में बनी फिल्म जंगली सुबोध मुखर्जी द्वारा निर्मित और निर्देशित है। फिल्म में संगीत शंकर-जयकिशन का है और गीत शैलेन्द्र और हसरत जयपुरी के हैं। इस फिल्म में शम्मी कपूर, ललिता पवार, शशिकला, अनूप कुमार और असित सेन जैसे कलाकार नजर आए थे। यह फिल्म यूट्यूब पर मौजूद पर हैं।

शागिर्द
शागिर्द समीर गांगुली द्वारा निर्देशित साल 1967 में आई एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में सुबोध मुखर्जी ने बतौर लेखक काम किया था।  जॉय मुखर्जी और सायरा बानो द्वारा अभिनीत यह फिल्म यूट्यूब पर देखी जा सकती है।