Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

मुंबई। बेबी डॉल गाने से घर-घर में मशहूर हुईं सिंगर कनिका कपूर बीते शनिवार को शादी बंध ने में बंध गई हैं। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड बिजनेसमैन गौतम संग सात फेरे लिए हैं। उन्होंने अपनी शादी की सभी रस्मों को लंदन में पूरा किया है। शादी के बाद बाद सोशल मीडिया पर आई उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। पेस्टल कलर की वेडिंग ड्रेस में कनिका बहुत खूबसूरत लग रही थीं। बता दें कि 43 साल की उम्र में कनिका कपूर की ये दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने 18 साल की उम्र में शादी कर ली थी। सिर्फ कनिका कपूर ही नहीं ऐसी तमाम अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने 40 साल की उम्र हो जाने के बाद सात फेरे लिए हैं। आज हम उन अभिनेत्रियों की लिस्ट आपके लिए लेकर आए हैं।

नीना गुप्ता
नीना गुप्ता दिग्गज अभिनेत्री हैं। वह डायरेक्टर और फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं। नीना गुप्ता ने 49 साल की उम्र में दिल्ली के सीए विवेक मेहरा से शादी की है। इनकी शादी साल 2008 में हुई थी।

उर्मिला मातोंडकर
रंगीला गर्ल’ के नाम से मशहूर उर्मिला मातोंडकर ने साल 2016 में कश्मीरी बिजनेसमैन और मॉडल मोहसिन अख्तर मीर से शादी की थी। उस समय अभिनेत्री की उम्र 42 साल थी। शादी से पहले उर्मिला ने बॉलीवुड से दूरी बना ली थी।

फराह खान
फराह खान ने बॉलीवुड में एक कोरियोग्राफर के रूप में अपनी यात्रा शुरू की और जल्द ही शीर्ष पर पहुंचने के लिए काम किया। बहुत जल्द वह एक सफल निर्देशक भी बन गईं। फराह की मुलाकात शिरीष कुंदर से फिल्म 'मैं हूं ना' के सेट पर हुई थी। फराह ने साल 2004 में 40 साल की उम्र में शादी कर ली और बाद में तीन बच्चों को जन्म दिया।

प्रीति जिंटा
बॉलीवड की ‘डिंपल गर्ल’ प्रीति जिंटा के अफेयर की खबरें तो कई अभिनेताओं के साथ रहीं, लेकिन उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से बाहर जाकर शादी कर ली। साल 2016 में अभिनेत्री ने 41 साल की उम्र में में बिजनेसमैन जीन गुडइनफ से शादी रचाई।

सुहासिनी मुले
सुहासिनी मुले एक बेहतरीन अदाकारा हैं। ये कई फिल्मों और सीरियल्स में दिख चुकी हैं। साल 2011 में सुहासिनी ने 60 साल की उम्र में अतुल गुर्टु से शादी रचाई। इस उम्र में शादी करके इन्होंने दुनिया को ये समझा दिया कि इंसान किसी भी उम्र में प्यार और शादी कर सकता है।