Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

मुंबई। बंगाली टीवी इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर सामने आई है। बीते दिनों, इस इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री पल्लवी डे और बिदिशा डे मजूमदार की मौत की खबर ने सबको हैरान कर दिया था। वहीं, अब एक और अभिनेत्री की आत्महत्या की खबर सामने आई है। मॉडल और बंगाली टीवी एक्ट्रेस मंजुशा नियोगी का शव उनके फ्लैट पर संदिग्ध हालत में मिला है। बीते 15 दिनों में बंगाली सिनेमा में तीसरी अभिनेत्री ने आत्महत्या की है। ऐसे में इस घटना ने हर किसी को हैरानी में डाल दिया है। दूसरी तरफ पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।  

जानकारी के मुताबिक, जब शुक्रवार को मंजुशा के माता-पिता अभिनेत्री को फोन कर रहे थे तब वह किसी के फोन का जवाब नहीं दे रही थीं। इसके बाद जब वह मंजुशा को कमरे में देखने गए, तो वहां पर अभिनेत्री का शव पंखे से लटका हुआ मिला। 
 
पुलिस के मुताबिक, मंजुशा टीवी एक्ट्रेस बिदिशा डे मजूमदार की दोस्त थीं और अभिनेत्री के निधन के बाद बिदिशा डिप्रेशन का सामना कर रही थीं। हालांकि, अब पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि क्या मंजुशा ने आत्महत्या की है या अभिनेत्री की मौत के पीछे कोई कहानी है। 

दो दिन पहले बिदिशा ने किया था सुसाइड
बता दें कि 21 साल की बंगाली मॉडल और अभिनेत्री बिदिशा का शव उनके फ्लैट में संदिग्ध हालत में मिला था। अभिनेत्री का शव बुधवार को उनके फ्लैट पर फंदे से लटका मिला था, जिसके बाद पूरी बंगाली इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है। बिदिशा और मंजुशा काफी अच्छी दोस्त थीं। हालांकि, जानकारी सामने ये भी आई है कि बिदिशा अपने फ्लैट में बॉयफ्रेंड के साथ रहती थीं और दोनों के बीच बीते कुछ दिनों से परेशानियां चल रही थीं।