Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्माता अजय कपूर ने निर्देशक सुभाष काले संग अपने महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट 'गरुड़' की घोषणा कर दी है। सबसे खास बात ये हैं कि उन्होंने अपनी इस आगामी फिल्म के लिए अंतरराष्ट्रीय निर्देशक रोटेम शामीर संग हाथ मिलाया है, जिन्हें 'फाउदा' और 'हिट एंड रन' जैसी बड़े प्रोजेक्ट की सीरीज के लिए जाना जाता है। अजय कपूर संग इस नए प्रोजेक्ट से रोटेम शमीर भी हिंदी सिनेमा में अपना डेब्यू कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, अजय कपूर की फिल्म 'गरुड़' अफगान बचाव संकट की सच्ची घटनाओं पर आधारित होगी। यह एक मेगा बजट प्रोजेक्ट है। अब जबकि निर्देशक रोटेम शामीर को इस्राइली सेना के अंडरकवर कमांडो यूनिट के इर्द-गिर्द बुनी गई सीरीज फाउदा के लिए जाना जाता है, जो कि जबरदस्त हिट रही थी, ऐसे में अजय कपूर का अपने प्रोजेक्ट में उनके संग हाथ मिलाना फायदे का सौदा हो सकता है।

अजय कपूर संग अपनी पहली भारतीय परियोजना को लेकर निर्देशक रोटेम शामीर भी काफी उत्साहित हैं। रोटेम फिल्म 'गरूड़' को लेकर कहते हैं कि यह बहुत ही रोमांचक फिल्म हैं और एक यूनिवर्स अपील है जो सभी से जुड़ने का वादा करती है। मैं भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के जबरदस्त कंटेंट के साथ लंबे समय तक जुड़ने के लिए रोमांचित हूं।

रोटेम शामीर कहते हैं कि जब अजय कपूर मेरे पास यह फिल्म लाए, तो मुझे पता था कि मुझे इसे लेना है। खासतौर पर अजय कपूर के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं, जो कई विविध फिल्मों से जुड़े रहे हैं, मैं वास्तव में लंबे समय के लिए उनके साथ जुड़े रहने के लिए उत्साहित हूं।

उनके द्वारा परमाणु (2018) परी (2018), बाजार (2018), पटाखा (2018), रोमियो अकबर वाल्टर (2019) हमला (2022) रॉय (2015) साथ ही बेबी (2015) और एयरलिफ्ट ( 2016) जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस किया गया और अब अजय कपूर एक बार फिर से अपनी आगामी फिल्म गरुड़ के साथ उसी क्षेत्र में लौटते हैं और इसके लिए उन्होंने निर्देशक सुभाष काले के साथ सहयोग किया है।

फिल्म में थोड़ी जानकारी देते हुए, मोशन पोस्टर ने रवि बसरूर द्वारा रचित थीम गीत 'मेरा भारत है महान' प्रस्तुत किया, उन्होंने फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर भी तैयार किया है। जल्दी ही फिल्म के कलाकारों की घोषणा भी होने की उम्मीद है।