मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की खास दोस्त और हिंदी सिनेमा की उभरती हुईं एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर अक्सर अपनी खूबसूरती और लुक्स को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। आकांक्षा भले ही अभी तक कम ही फिल्मों या सीरीज में नजर आई हों, लेकिन लोकप्रियता के मामले में वह किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से पीछे नहीं हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी तस्वीरों से इंटरनेट पर तहलका मचाती रहती हैं। अभिनेत्री की इन तस्वीरों को उनके फैंस काफी पसंद करते हैं।
आकांक्षा का ग्लैमरस अवतार उनके फैंस को दीवाना बना देता है। अभिनेत्री आए दिन अपने इंस्टाग्राम पर अपनी ऐसी ही कई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिसे उनके फैंस बेहद पसंद करते हैं। आइए देखते हैं आकांक्षा की ऐसी कुछ ग्लैमरस तस्वीरें जिनमें अभिनेत्री अपने बोल्ड अंदाज से फैंसको क्लीन बोल्ड करती दिख रही हैं।
आकांक्षा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन फोटोज में वह काले रंग की ड्रेस में नजर आ रही हैं। ब्लैक रंग की इस गाउन में एक्ट्रेस बेहद हॉट लग रही हैं। इस आउटफिट के साथ उन्होंने गले में व्हाइट गोल्ड चैन पहन रखी है, जो उनके लुक में चार चांद लगा रही है। वहीं, खुले बाल और लाइट मेकअप उन्हें और भी ज्यादा गॉर्जियस बना रहा है।
अभिनय करियर की बात करें तो आलिया भट्ट की दोस्त के नाम के पहचानी जाने वालीं आकांक्षा अब एक्टिंग में भी अपना हाथ आजमाती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने साल 2020 में बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के साथ ओटीटी प्लेफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म गिल्टी में काम किया था। इसके अलावा आकांक्षा को हाल ही के के मेनन और हर्षवर्धन कपूर की वेब सीरीज रे में अहम भूमिका में देखा गया।